Article 370, राम मंदिर पर मोदी के दावों को लेकर जानिए क्या बोले खड़गे, पीएम पर विभाजन और भड़काने का लगाया आरोप – Jansatta

Spread the love

Lok Sabha Chunav: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने चुनावी भाषणों के जरिए लोगों को भड़काने और समाज को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी से पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने लोगों को इस तरह नहीं भड़काया जैसा वह भड़काते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन उसके सिद्धांतों का पालन नहीं करते।
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण से पहले खड़गे मुंबई में मीडिया से बात की। जब मीडिया ने पीएम मोदी के बार-बार के दावों के बारे में खड़गे से पूछा कि अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता में आती है तो कांग्रेस अनुच्छेद 370 को बहाल करेगी? इस सवाल के जवाब में खड़गे ने कहा, ‘मैं मोदी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं। हमने अपने घोषणापत्र में जो वादा किया है उसे लागू करेंगे।”
खड़गे ने प्रधानमंत्री पर यह भी आरोप लगाया कि वह जहां भी जाते हैं सामाजिक विभाजन पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को पहले “मुस्लिम लीग घोषणापत्र” और अब “माओवादी घोषणापत्र” करार दिया। सबसे पहले, वह जो कह रहे हैं उस पर उन्हें स्पष्टता रखनी चाहिए। वह लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं… हमारी पार्टी नेहरू की विचारधारा पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वास्तव में, मोदी माओ की तरह हैं, जो लोगों पर हमला करते रहते हैं।”
मोदी के इस दावे पर कि कांग्रेस सत्ता में आई तो अयोध्या में राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएगी। खड़गे ने कहा, “हमने कभी किसी पर बुलडोजर नहीं चलाया। यह (बुलडोजर) भाजपा की संस्कृति है, हमारी नहीं। मोदी झूठ बोलते हैं और कांग्रेस के बारे में झूठे आरोप लगाकर लोगों को भड़काते हैं।”
एआईसीसी प्रमुख ने भरोसा दिया कि उनकी सरकार के तहत संवैधानिक आरक्षण जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमें देशद्रोही और खुद को देशभक्त के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है।
इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार को “अवैध” सरकार कहा और दावा किया कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पश्चिमी राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से कम से कम 46 सीटें जीतेगी।
बता दें, मुंबई की छह सीटों सहित राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और विपक्षी गुट के नेताओं ने शुक्रवार को शहर में दो मेगा रैलियां कीं।

source

Previous post Loksabha Election 2024 LIVE Updates: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अंबाला पहुंचेंगे पीएम मोदी, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित – India TV Hindi
Next post मोदी बोले- ईद के मौके पर खाना आता था… राहुल का सवाल- आप तो वेजिटेरियन थे PM – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *