प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाटशिला के मऊभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मैदान में रविवार की सुबह 11 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मऊभंडार के गोल्फ ग्राउंड में पीएम नरेन्द्र मोदी का चॉपर लैंड करेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही उनकी सुरक्षा में तैनात दो
ग्राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए ग्रीन हाउस बनाया गया है। यहीं से पीएम मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मैदान में बने भव्य मंच पर पहुंचेंगे तथा जनता का अभिवादन स्वीकार कर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
मंच पर पीएम के साथ केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश भाजपाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पार्टी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो समेत कई अन्य वरीय नेता मौजूद रहेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी करीब 50 मिनट तक मऊभंडार ग्राउंड में रहेंगे। इसके बाद वे मेदिनीपुर में आयोजित होने वाली जनसभा के लिए निकल जाएंगे। पीएम की चुनावी जनसभा को लेकर भव्य पंडाल एवं मंच बनाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। भव्य पंडाल में वीआईपी और मीडिया के साथ ही वीवीआईपी के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है। तीन अलग-अलग दर्शक दीर्घा तैयार किये गए है जहां पूरी जांच के बाद आम जनता पहुंच पाएगी। तीनों दर्शक दीर्घा में शुरुआत के ज्यादातर चेयर महिलाओं के लिए रिजर्व किये गए है। पंडाल में चारों ओर वॉश रूम (यूरिनल) की व्यवस्था की गई है। पेयजल की सुविधा का बंदोबस्त भी किया गया है।
गर्मी को देखते हुए कूलर-पंखा लगाए गए है। करीब 15 से 20 हजार चेयर भी लगाए जा रहे है। पंडाल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट के साथ ही भाजपा व एनडीए के अन्य सहयोगी दल के नेताओं की भी तस्वीर लगाई गई है, जिसमें आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो, लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान समेत कई अन्य नेता शामिल है। पीएम नरेन्द्र मोदी की जनसभा को देखते हुए शुक्रवार को एसपीजी और जिला प्रशासन ने मिलकर मॉक ड्रिल भी किया। इसके अंतर्गत हेलीपैड में पीएम का चॉपर उतरने, पीएम को रिसीव कर ग्राउंड तक लाने समेत अन्य तरह के मॉक ड्रिल किये गए।
पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर हजारों जवान और अधिकारियों की ड्यूटी घाटशिला व मऊभंडार में लगाने से स्थानीय दुकानदारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। पीएम की सुरक्षा को लेकर ताम्रनगरी पहुंचे सुरक्षाबल के जवानों की भीड़ खाने-पीने से लेकर अन्य तरह के दुकानों में उमड़ रही है जिससे दुकानदारों की बिक्री खूब बढ़ गई है। शनिवार की अहले सुबह से ही इडली, डोसा, स्वीट्स समेत अन्य तरह के दुकानों में नाश्ता करने के लिए जवानों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, उमसभरी गर्मी होने के कारण वाटर बोतल से लेकर कोल्ड ड्रिंक्स, शर्बत और अन्य तरह के पेय पदार्थों की भी खूब बिक्री हुई। इसी तरह, फलों के दुकानों में भी जोरदार बिक्री देखने को मिला। आलम यह रहा कि दिन चढ़ने के साथ ही मऊभंडार में देखते-ही-देखते ठेला में फल एवं खाने-पीने की तरह-तरह की सामग्री को लाद कई अन्य दुकानदार भी पहुंच गए।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
