Pawan Singh: पवन सिंह की बढ़ने वाली है टेंशन, काराकाट में होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, – ABP न्यूज़

Spread the love

PM Modi in Karakat: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. काराकाट लोकसभा सीट से वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा हैं. वहीं महागठबंधन से राजा राम को टिकट में है लेकिन विपक्षी उम्मीदवार से ज्यादा पवन सिंह को लेकर एनडीए की टेंशन बढ़ी हुई है. पवन सिंह भोजपुरी दर्शकों के बीच भले हिट हैं और काराकाट में उन्हें प्यार भी मिल रहा है, लेकिन कुशवाहा कैसे फिट होंगे इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है.
पाटलिपुत्र, बक्सर और काराकाट में सभा की तैयारी
खबर है कि जिस सीट से पवन सिंह चुनाव मैदान में एनडीए का खेल बिगाड़ने के लिए उतरे हैं वहां पीएम मोदी की सभा कराई जाएगी. पीएम मोदी अब तक बिहार में कई सीटों के लिए सभाएं कर चुके हैं. अब 25 मई को भी प्रधानमंत्री का बिहार आने का कार्यक्रम तय हुआ है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी बक्सर और पाटलिपुत्र में सभा करेंगे. साथ ही काराकाट भी जाएंगे. पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने से एनडीए को लग रहा है कि काराकाट सीट फंस न जाए क्योंकि भोजपुरी स्टार ने साफ तय कर लिया है कि वह पीछे नहीं हटने वाले हैं.
काराकाट में पीएम मोदी की सभा से लगभग यह तय है कि भीड़ अपार होगी और प्रधानमंत्री उपेंद्र कुशवाहा को वोट देने के लिए लोगों से अपील करेंगे. ऐसे में पवन सिंह की टेंशन बढ़ गई है. पीएम मोदी की सभा से भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह को और महागठबंधन के प्रत्याशी राजा राम को कितना नुकसान होता है यह चुनाव के नतीजे आने के बाद पता चलेगा.
21 मई को भी पीएम मोदी की है बिहार में सभा
बता दें कि 20 मई की शाम प्रधानमंत्री पटना आने वाले हैं. 21 मई को चुनावी सभा करेंगे. सीवान से जेडीयू प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा मैदान में हैं. वो उनके लिए वोट की अपील करेंगे. वहीं एक सभा उनकी पूर्वी चंपारण में होगी. यहां से बीजेपी प्रत्याशी राधा मोहन सिंह मैदान में हैं.
उधर पवन सिंह भी काराकाट में जोरशोर से लगे हैं. काराकाट लोकसभा क्षेत्र में चुनाव से संबंधित कार्यक्रम कर रहे हैं. लोगों से बात कर रहे हैं. लोगों के मूड को समझ रहे हैं. आगामी चुनाव को देखते हुए वह रणनीति तैयार कर रहे हैं कि कैसे विजय पताका फहराया जाए. बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में एक जून को वोटिंग होनी है.
यह भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Elections: 2024 में कितनी सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन? सैकड़ों सभाएं कर चुके तेजस्वी यादव ने अनुभव से बता दिया

source

Previous post अनुप्रिया पटेल का राजा भैया पर निशाना: कुंडा में कहा-लोकतंत्र में राजा रानी के पेट से पैदा नहीं होता; गोंडा… – Dainik Bhaskar
Next post Elections 2024 May 16 highlights: PM Modi says Congress, Samajwadi Party want to try out 'TMC politics' in Uttar … – The Hindu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *