Bihar Voting Live Fifth Phase : पांचवें चरण में बिहार की 5 सीटों पर मतदान कल, सारण और हाजीपुर में बनी रहेगी सबकी नजर – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Vote

Bihar Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates : बिहार की पांच संसदीय सीटों हाजीपुर, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होने जा रहा है। बूथ पर वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। इस चरण में दियारा क्षेत्र और नेपाल की सीमा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चेकपोस्ट की संख्या बढ़ाकर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: सारण से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी तो राजद से लालू यदाव की बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में हैं। वहीं, हाजीपुर से लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान तो राजद के शिवचंद्र राम ताल ठोक रहे हैं। मुजफ्फरपुर में भाजपा से डॉ राजभूषण चैधरी और कांग्रेस से अजय निषाद हैं। सीतामढ़ी में राजद प्रत्याशी डॉ.अर्जुन राय और जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर के बीच मुकाबला होगा। मधुबनी में भाजपा के अशोक कुमार यादव और राजद के मो. अली अशरफ फातमी पर नजर बनी रहेगी। 

पांचवें चरण में सारण लोकसभा अंतर्गत पड़ने वाले परसा विधानसभा क्षेत्र के परसा नगर पंचायत समेत परसा प्रखंड के 13 पंचायतों के मतदान केंद्रों पर सोमवार को मतदान कराई जाएगी। चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए देर शाम तक मतदान केंद्र पर सामग्री के साथ मतदान कर्मियों का पहुंचना जारी था। बूथों पर मतदान करवाने के लिये मतदान कर्मियों की चहल कदमी तेज हो चुकी थी।
सारण लोकसभा चुनाव के मद्देनजर परसा विधानसभा अंतर्गत पड़ने वाली परसा नगर पंचायत समेत प्रखंड के 13 पंचायतों के 82 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। उसको लेकर परसा प्रखंड के 50929 मतदाता व अमनौर प्रखंड के 52 मतदान केंद्र पर 51283 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर लोकतंत्र के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। 

source

Previous post घाटशिला में PM बोले-कांग्रेस-JMM को विकास का कखग नहीं मालूम: शहजादे की भाषा नक्सलियों वाली; झारखंड के नाम स… – Dainik Bhaskar
Next post MP Lok Sabha Election 2024: मतगणना के लिए 22 टेबलें तक लगेंगी, भिंड और मुरैना में रहेगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था – Nai Dunia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *