Famous Foods Of UP: ये हैं उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजन, दिल जीत लेगा इनका स्वाद | News Track in Hindi – Newstrack

Spread the love

Famous Foods Of UP (Photos – Social Media)
Famous Foods Of UP : उत्तर प्रदेश का भोजन उत्तरी भारत में स्थित उत्तर प्रदेश (यूपी) राज्य से है। उत्तर प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। यूपी के व्यंजनों में कई प्रकार के व्यंजन हैं। उत्तर प्रदेश का भोजन पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। देश-विदेश से लोग यूपी के व्यंजनों का स्वाद लेने आते हैं। यह प्रदेश अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने लजीज खाने के लिए भी मशहूर है। यहां पर विभिन्न किस्मों के शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन मिलते हैं। जिसे चखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आज हम आपको बताएंगे यूपी के फेमस खानों के बारे में तो चलिए जानते हैं विस्तार से।

बाटी चोखा

बाटी चोखा एक प्रसिद्ध व्यंजन है जो खासतौर से उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में पसंद किया जाता है। यह व्यंजन लोकप्रिय और स्वादिष्ट है। देश-विदेश से लोग बाटी चोखा का स्वाद लेने यूपी आते हैं। अगर आप भी यूपी आ रहे हैं त यहां का बाटी चोखा एक बार जरूर ट्राई करें। बाटी बनाने के लिए आटा का प्रयोग किया जाता है। जबकि चोखा बनाने के लिए बैगन, टमाटर और प्याज़, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और हरी धनिया का इस्तेमाल किया जाता है।
बाटी चोखा

पेठा एक प्रसिद्ध भारतीय मिठाई है जो उत्तर प्रदेश के आगरा शहर का खास व्यंजन है। यह चाशनी में बनाई जाने वाली मिठाई है जो कद्दू से बनती है। पेठा बनाने के लिए कद्दू को छोटे टुकड़ों में काटकर उसे उबाला जाता है और फिर उसे ठंडा होने के लिए रखा जाता है। उसके बाद, उसे विशेष चाशनी में भिगोया जाता है जो चीनी और पानी से बनी होती है। चाशनी को पेठा के टुकड़े में भिगोने से वे चाशनी को अच्छी तरह खुल जाता है। पेठा को विदेश में पसंद किया जाता है।
पेठा

दम आलू उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यह व्यंजन आलू को उबलकर उसे काटकर बनाया जाता है। दम आलू बनाने के लिए धनिया-जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और अमचूर डालकर बनाया जाता है। सबसे अधिक इसे यूपी में खाया जाता है। अगर आप यूपी में आ रहे हैं तो दम आलू जरूर ट्राई करें। विदेश से लोग इसे खाने के लिए उत्तर प्रदेश आते हैं।
दम आलू

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में टुंडे कबाब सबसे फेमस है। यह मुलायम और मसालेदार कबाब अदरक, प्याज़, दही, नमक और मसालों से बनाया जाता है। टुंडे कबाब को रुमाली रोटी के साथ सबसे अधिक खाया जाता है। यह यूपी का मशहूर व्यंजन है।
टुंडे कबाब

Content Writer
मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: 8-8 बार मतदान के कथित VIDEO ने पकड़ा तुल, अखिलेश के बाद राहुल गांधी ने भी उठाए सवाल – Aaj Tak
Next post लोकसभा चुनाव: काशी के कोतवाल से अनुमति लेकर आज नामांकन करेंगे पीएम मोदी, पुष्य नक्षत्र में दाखिल करेंगे पर्चा – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *