UP की बड़ी खबरें: गाजियाबाद की सोसायटी में जनरेटर में ब्लास्ट, 4 फ्लैट्स में आग लगी – Dainik Bhaskar

Spread the love

कानपुर में शनिवार को ICU कर्मचारी अवनीश पाल का अर्द्धनग्न शव मिला। पुलिस के मुताबिक शव करीब दो दिन पुराना है। एनेस्थीसिया की दवा, मीजोलम की 6 शीशी, रोकुरोनियम की एक शीशी, एक इंजेक्शन और 3 शराब की बोतल मिली हैं। फोन पर बात न होने पर परेशान परिजन पहुंच
झांसी में रोडवेज बस में लगी आग, दादा-पोता घायल; धुआं उठता देख सवारियां चलती बस से कूदी
झांसी में शनिवार शाम को एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। धुआं उठते ही सवारियां दहशत में आ गई और चलती बस से नीचे कूदने लगीं। जब बस रुकी, तो लोग गेट से उतर कर भागने लगे।
इसमें दादा-पोता घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
एक रोडवेज बस (यूपी 93 AT 7163) कानपुर रवाना हुई। इसे शाम 5 बजे झांसी पहुंचना था। बस पर ललितपुर का रहने वाला ड्राइवर महेंद्र पाल और जालौन निवासी कंडक्टर गौरव थे। बस शाम करीब 4 बजे मोंठ के पुरानी कोतवाली के पास पहुंची, तो अचानक इंजन के पास से धुआं उठने लगा। पढ़ें पूरी खबर
मुरादाबाद में महिला पर कुत्तों का अटैक, 50 जगह काटा, सिर में 10 टांके लगाने पड़े
मुरादाबाद में महिला पर कुत्तों के झुंड ने अटैक कर दिया। उसे पंजों और दांतों से नोच डाला। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया।महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सिर से खून का रिसाव रोकने के लिए डॉक्टर्स को 10 टांके लगाने पड़े। शरीर पर जख्मों के 50 से ज्यादा निशान हैं। हालत नाजुक है। पढ़ें पूरी खबर
गाजियाबाद की सोसाइटी में जनरेटर में ब्लास्ट, 4 फ्लैट जले
गाजियाबाद की अहिंसाखंड-2 की सोसाइटी के जनरेटर में ब्लास्ट हो गया। इससे 4 फ्लैटों में आग लग गई। आग इतनी तेज फैली कि सोसायटी में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में लोगों को बाहर निकाला गया। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि तुरंत 5 दमकल को मौके पर भेजा गया। आग को बुझा लिया गया है। अंदर फंसे लोगों को पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पूरी खबर पढ़िए
बस्ती में पत्नी ने पति की हत्या की, पैसों को लेकर चल रहा था विवाद
बस्ती में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। सुबह खून से लथपथ शव मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला प्रभावती ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के रहने वाले राजमणि वर्मा (40) दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। एक महीने पहले राजमणि गांव आया था। 5 बीघा में से 1 बीघा जमीन 6 लाख रुपए में बेच दी थी। सारे पैसे शराब में खर्च कर रहा था। इस बात पर पति-पत्नी में विवाद था। पढ़ें पूरी खबर…
आगरा में दुकानदार पर हमला, दुकान में घुसकर मारी गोली; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
आगरा में हिस्ट्रीशीटर ने कपडे़ की दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी। गोली दुकानदार के पैर में लगी। दुकान में लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। 31 सेकेंड के फुटेज में दुकान के सामने एक एक्टिवा रुकती हुई दिखती है। गाड़ी पर 2 बदमाश बैठे थे। गाड़ी चला रहा युवक भागकर जाता है और दुकान पर फायर कर देता है। घटना ताजगंज के नगला मेवाती में आमीन की कपड़े के दुकान की है। पढ़ें पूरी खबर…
अमरोहा में हाईवे पर खड़े डंपर से टकराई रोडवेज बस, 20 यात्री घायल
अमरोहा में शनिवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस हाईवे पर खड़े डंपर में घुस गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। इनमें 12 की हालत गंभीर है। उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया है। बस सीतापुर से दिल्ली जा रही थी।
हादसा डिडौली कोतवाली इलाके में नेशनल हाइवे पर चौधरपुर के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण भी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस बीच से अलग हो गई। पिछला हिस्सा उखड़कर आगे आ गया। पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर को झपकी लगने से हादसा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
झांसी में 28 लाख लूटने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
झांसी में आढ़ती के मुनीम से 28 लाख रुपए लूटने वाले 3 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए। मुठभेड़ में दो के पैर में गोली लगी है, जबकि एक आरोपी ने सरेंडर कर दिया। इसमें एक आरोपी आढ़ती का पल्लेदार है। उसी ने लूट की पटकथा लिखी थी। उसकी मुखबिरी के 3 दिन बाद दो आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पढ़ें पूरी खबर
गाजियाबाद में 50 हजार के इनामी को गोली लगी, टाटा स्टील बिजनेस हेड की हत्या में था वांटेड
टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश अमीर से शनिवार रात गाजियाबाद पुलिस की मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ कौशांबी इलाके में हुई। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उसको रोकने का प्रयास किया। अमीर के पैर में गोली लगी है। उसको अस्पताल भेजा गया है।
विनय त्यागी की 3 मई को लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। इसमें एक बदमाश पहले ही मारा जा चुका है, जबकि दो जिंदा पकड़े गए थे। चौथा बदमाश अमीर फरार चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर
कानपुर में युवक ने खुद को लगाई आग; घरेलू कलह से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम
कानपुर में शुक्रवार रात घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने खुद को आग लगा ली। परिजन और आसपास के लोगों ने आग बुझाने के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। मामला शिवराजपुर थाना क्षेत्र के अजौली गांव का है। गांव निवासी 35 साल का प्रांशु सविता शराब का लती था। उसका एक सप्ताह से घर वालों से मनमुटाव चल रहा था। गृह कलह से परेशान युवक ने दो दिन पहले भी आग लगाने का प्रयास किया था। पढ़ें पूरी खबर
सांसद सुरजेवाला के खिलाफ MP/MLA कोर्ट में आज फिर सुनवाई;23 साल पुराने केस में दो बार NBW
वाराणसी के MP/MLA कोर्ट में राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ NBW जारी होने के बाद अब 18 मई को सुनवाई होगी। कोर्ट ने सांसद को 18 मई की तारीख देकर तलब किया गया है, वहीं लगातार कई तारीखों पर नहीं आने के चलते सांसद के खिलाफ दो बार NBW जारी हो चुका है। पिछली सुनवाई पर जज ने सुरजेवाला के वकील को हर हाल में पेशी कराने की चेतावनी भी दी थी। पढ़ें पूरी खबर
अलीगढ़ में कब्र से निकाला मासूम का शव;अतरौली में महिला ने दो बच्चों को जहर देकर खुद की थी आत्महत्या
अलीगढ़ के अतरौली में शुक्रवार को तीन माह के बच्चे का शव कब्र से खुदवाया गया है। पुलिस ने डीएम के आदेश के बाद बच्चे का शव खुदवाया, जिससे उसका पोस्टमार्टम कराया जा सके और उसकी मौत के कारण स्पष्ट हो सके। आरोप है कि गांव पिलखुनी बच्चे को और उसके बड़े भाई को उसकी मां ने ही दूध में जहर मिलाकर पिला दिया था। इसके बाद मां ने भी आत्महत्या कर ली थी। पढ़ें पूरी खबर
मुरादाबाद में पत्नी पर तेजाब फेंकने वाला अरेस्ट
मुरादाबाद में पत्नी पर तेजाब फेंकने वाले को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस कस्टडी में कहा कि, पत्नी रोजाना चिक चिक करती थी। तमाम लोगों से बातें भी करती थी। बार-बार मना करने पर भी मानती नहीं थी। इसलिए गुस्से में आकर उसका चेहरा जला दिया। पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Jailed Engineer Rashid gathers steam in Baramulla, upends poll calculus of NC, PC – The Hindu
Next post UP News Live Updates: 16 और 17 मई को पीएम मोदी की यूपी में चुनावी जनसभाएं … हर अपडेट – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *