पूर्वी सिंहभूम. लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में छठे चुनावी जनसभा को को संबोधित किया. पीएम मोदी के झारखंड में छ्ठे चुनावी सभा का आयोजन घाटशिला में किया गया था. इस दौरान घाटशिला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परमंपरिक वेश भूषा पहनाकर सम्मानित किया गया. वहीं पीएम ने सामाजिक कार्यकर्ता पद्म श्री जमुना टुड्डू से मंच पर बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा जमशेदपुर मिनी हिंदुस्तान है. जमशेदपुर का आशीर्वाद मिलना जैसे ऐसे लगता है जैसे पूरा देश आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है.
प्रधानमत्री का तस्वीर लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपना नाम पता तस्वीर पर लिख दे ताकि सभी को मैं पत्र लिख संकू. इस दौरान उन्होंने एसपीजी से तस्वीर लेने को कहा. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में देश की अर्थव्यवस्था, लघु उद्योग की चर्चा होनी चाहिए या नहीं, राष्ट्रिय सुरक्षा को लेकर चर्चा होनी चाहिए या नहीं लेकिन कांग्रेस को इन सभी चीजों से कोइ मतलब नहीं है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस और जेएमएम गरीब की संपत्ति को लूटेंगे, एससी एसटी ओबीसी आरक्षण छीनना चाहते हैं. इनकी सच्चाई पूरा देश जान रहा है. झारखंड जैसा राज्य खनिज और में इतना अमीर है लेकिन फिर भी यहां इतना गरीबी क्यों है. झारखंड का नाम सुनते ही एक प्रश्न सामने आता है नोटो का पहाड़ सामने आता है. मुख्यमंत्री और मंत्री-अधिकारी जेल में हैं. कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है. टू जी स्पेक्ट्रम, कोल ब्लॉक आवंटन घोटाला किया काली कमाई कर हमारे जनता को लूटने का काम कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि जेएमएम ने भी कांग्रेस और राजद से लूटने का काम किया है, जो पैसे बरामद हो रहा है वह पैसा किसका है. आपका पैसा है यह. काली कमाई का एक भी रुपया आपके बच्चो को देते हैं क्या? मोदी इन बेईमानी का पैसा बाहर करके ही रहेगा. काली कमाई से बरामद हुए पैसा सभी गरीबों में बांट दिया जाएगा. इसे वापस किया जायेगा इसके लिए कानूनी सलाह ली जा रही है. कांग्रेस और उसके साथियों को जहां-जहां उसकी सरकार है. इनके सीएम से जरा सवाल पूछा जाना चाहिए कि उद्योगपति का विरोध कर रहे हैं. कौन उद्योग लगाया जा रहा है. आखिर क्यों नहीं नए उद्योग लग रहा है. कितने कांग्रेस शासित प्रदेश में उद्योग लगाया है.
Tags: Loksabha Election 2024, Narendra modi
गर्मियों में घूमने के लिए खोज रहे हैं शांत और ठंडी जगह, उत्तराखंड ये प्लेस रहेंगे बेस्ट
भूलकर भी इन 5 सीक्रेट को किसी से न करें शेयर, तारीफ नहीं, उड़ेगी मजाक, कमजोरी का भी कर सकते गलत इस्तेमाल
भारत के होकर रह गए अंग्रेज अफसर के बेटे, यहां बिता रहे हैं जीवन, बने मशहूर लेखक
औषधीय गुणों का खजाना है ये पहाड़ी फल, खाने से पास नहीं भटकेगी ये घातक बीमारी, सिर्फ 3 महीने रहता है उपलब्ध
कम लागत…ज्यादा मुनाफा, शुरू करें पपीता की खेती, कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश
गर्मी में किसान सूखे या पानी की कमी से हैं परेशान, तो धान की इन 5 किस्मों की करें खेती, बंपर होगा उत्पादन
पेट की 'डॉक्टर' है ये सब्जी, दिखने में खरबूजे जैसी… आकार कुंदरू जैसा, गैस, अपच, कब्ज के लिए रामबाण
खेती का बादशाह है ये 'एप्पल मैन'…लीची के गढ़ में लगाए सेव के पेड़, सिर्फ एक सीजन में 7 लाख इनकम
'मैने तुम्हारा क्या नुकसान किया…', MP के इस शहर में पेड़ लगा रहे मदद की गुहार, युवाओं ने उठाया बचाने की बीड़ा
