कांस फिल्म फेस्टिवल में छाईं यूपी की नैंसी त्यागी: गुडिया के कपड़े सिलते-सिलते बनीं डिजायनर, कांस के लिए बना… – Dainik Bhaskar

Spread the love

फ्रांस में चल रहे 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में सेलेब्स के साथ यूपी की छोरी नैंसी त्यागी टॉकिंग प्वाइंट बनी हुई हैं। पश्चिमी यूपी के जिले बागपत के बरनावा की नैंसी त्यागी कांस में अपने हुनर और हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। ड्रेस डिजायनिंग के हुनर की बद
दरअसल बरनावा निवासी नैंसी एक ड्रेस डिजायनर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। जो सोशल मीडिया पर ड्रेस डिजायन के वीडियो अपलोड करती हैं। सोशल मीडिया पर छाई नैंसी के 15 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनका ड्रेस डिजायनिंग का यही हुनर उन्हें रेडकॉरपेट तक ले गया हैं। जहां उनकी चर्चा है। चलिए आपको नैंसी की सफलता की कहानी पढवाते हैं…..
सबसे पहले जानिए कौन हैं नैंसी त्यागी
बरनावा निवासी गजेंद त्यागी मैकेनिक,ट्रांसपोर्टर, किसान हैं। बाजार में उनकी छोटी सी दुकान है। इसे चलाकर गजेंद्र घर चलाते हैं। गजेंद्र की पत्नी माया, बेटी नैंसी और बेटा मनु है। बेटा-बेटी गांव के स्कूल में पढ़े इसके बाद बेटी यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली चली गई।
नैंसी के दिल्ली जाने के कुछ समय बाद कोरोना आ गया। लॉकडाउन के कारण सब बंद हो गया। तब नैंसी ने मां की पुरानी सिलाई मशीन लेकर अपने कपड़े स्टिच करना शुरू किया। अपने कपड़े तैयार करते-करते अचानक नैंसी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और वो वायरल हो गया।
इसके बाद नैंसी ड्रेस डिजायन के वीडियो अपलोड करती रहीं और उनकी कला सबको पसंद आई वो इंफ्लूएंसर बन गईं।
अब नैंसी की कांस तक पहुंचने की कहानी पढ़िए…
यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली गई थी बेटी
नैंसी के पिता गजेंद्र त्यागी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि नैंसी की इंटर तक की पढ़ाई हर्रा मेरठ के इंटर कालेज से की। उसके बाद वर्ष 2020 में नैंसी त्यागी व उसके भाई मनु त्यागी को उनकी मां माया त्यागी पढ़ाई के लिए दिल्ली के जौहरीपुर में ले जाकर रहने लगी।
दिल्ली में ही नैंसी त्यागी पढ़ाई करने के साथ ही फैशन डिजाइनिंग करने लगी और वह बड़े फैशन डिजाइनरों के कपड़ों को देखकर घर में सिलाई करती है। उसके बाद उन कपड़ों में रील बनाती है। उसके सहारे ही वह दुनियाभर में पहचान बनाने लगी।
4 महीने पहले आया कांस का इनविटेशन
नैंसी का छोटा भाई मनु उसकी पूरी हेल्प करता है। मनु ने दैनिक भास्कर को बातचीत में कांस की पूरी जर्नी बताई। मनु ने बताया कि आज से 4 महीने पहले ब्रूट के जरिए नैंसी के पास कांस का इनविटेशन आया था। हमें बताया गया कि आपको कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस जाना है। तैयारी कर लो। हमें भरोसा नहीं हुआ कि सोशल मीडिया के जरिए हमें इतना बड़ा चांस मिलेगा।
रेड कारपेट पर पहना खुद का डिजायन किया आउटफिट
नैंसी अपनी खूबसूरती और गाउन दोनों के कारण कांस में छाई हुई हैं। भाई मनु ने बताया जब हमें कांस में जाने का पता चला तो सोचा कि वहां दूसरे के बनाए कपड़ों को शोकेज नहीं करेंगे। नैंसी ने डिसाइड किया कि डिजायनिंग के कारण वो इस शो तक पहुंची है वहां अपना तैयार किया गाउन ही पहनेगी। इसके बाद हम दोनों मिलकर आउटफिट डिजायनिंग पर सोचने लगे।
कांस फेस्टिवल के लिए बनाया स्पेशल गाउन
कांस फेस्टिवल के लिए बनाया 20 किलो का गाउन
नैंसी ने रेड कारपेट मेन शो के लिए स्पेशली बेबीपिंक रोज़ कलर का फ्रिल गाउन तैयार किया। थ्री पीस गाउन नेट फैब्रिक से बना है। दिल्ली के थोक बाजार से गाउन के लिए पूरा 1100 मीटर नेट फैब्रिक खरीदा। इसमें से 1000 मीटर कपड़े से गाउन बनाया गया है। इसका वजन 20 किलो है। गाउन तीन पीस मेन गाउन, ग्लव्ज और टेल तीन पीस में हैं।
मनु ने बताया कि नैंसी ने खुद पूरे एक महीने में दिनरात एक करके ये गाउन डिजायन किया और घर पर ही मशीन से स्टिच किया है। उसने तय कर लिया था कि वो अपना बनाया गाउन ही शोकेज करेगी। गाउन में नेट के अलावा मोटिव्स का वर्क है। इस काम में मम्मी, पापा ने भी पूरा साथ दिया है।​​​​​​​
शो के लिए बनाए 4 ड्रेसेस
कांस फेस्टिवल के लिए नैंसी ने कुल 4 ड्रेस तैयार किए। मेन ड्रेस पिंक गाउन था जिसे वो रेड कारपेट पर शोकेज कर चुकी हैं। इसके अलावा 3 ड्रेस और हैं जो शो में रिवील किए हैं। नैंसी के लिए जितना मुश्किल यह गाउन तैयार करना था उतना मुश्किल उसे इंडिया से फ्रांस तक ले जाना था।
20 किलो के गाउन को पैक करने के लिए तीन बड़े कंटेनर बैग स्पेशली तैयार कराने पड़े ताकि गाउन को उसमें आसानी से रखा जा सके। इसके लिए अलग से बैगेज बुकिंग भी करना पड़ी है।
मेरा इतना बड़ा सपना नहीं था
कांस में पेपराजी से हिंदी में बातचीत करते हुए नैंसी ने कहा कि इतना बड़ा उनका सपना नहीं था, जहां वो आज खड़ी हैं। उन्होंने महज एक महीने में एक हजार मीटर कपड़े का इस्तेमाल करके अपने लिए गाउन बनाया। मेरी जर्नी मुश्किल रही, लेकिन हर पल कीमती था।
मैं आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं। यह एक सपने के सच होने जैसा है और मुझे आशा है कि मेरा क्रिएशन आपको उतना ही पसंद आएगा, जितना आपके समर्थन ने मुझे प्रेरित किया है। दिल से आपका धन्यवाद!’
बचपन में गुड़िया के कपड़े सिलती थी
नैंसी की मम्मी माया ने बताया कि बचपन में नैंसी अपनी गुड़िया के कपड़े तेयार करती थी। रोजाना नए नए कपड़े बनाती थी। तब हमें नहीं पता था वो आगे चलकर डिजायनर बनेगी। सबसे पहले उसने साड़ी का लहंगा बनाकर एक वीडियो शेयर किया था जिसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद वो लगातार वीडियो अपलोड कर रही है। लोग उसे पसंद कर रहे हैं।
100 डेज आउटफिट चैलेंज चलाया
नैंसी ने सोशल मीडिया पर 100 डेज आउटफिट चैलेंज चलाया हुआ है। इसमें वो 90 ड्रेस पूरी कर चुकी हैं। हर रोज एक नए ड्रेस का डिजायन खुद स्कैच करती हैं। फिर बाजार से कपड़ा लाकर उसे स्टिच करती है और शोकेज करती हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post पीएम नरेंद्र मोदी आज पटना आएंगे: एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे; 21 मई को सुशील मोदी को देंगे श… – Dainik Bhaskar
Next post Lok Sabha Election 2024: CM Mohan Yadav आज UP में करेंगे जनसभा | Ghazipur | Ballia | Uttar Pradesh – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *