Raebareli Exit Poll: वायनाड के साथ रायबरेली से भी राहुल गांधी की जीत का अनुमान – TV9 Bharatvarsh

Spread the love

टीवी9 भारतवर्ष, POLSTRAT और PEOPLE’S INSIGHT के एग्जिट पोल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड के बाद अपनी दूसरी सीट यानी रायबरेली से भी चुनाव जीतते हुए दिख रहे हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों की माने तो राहुल गांधी को रायबरेली सीट पर बढ़े अंतर से जीत मिल सकती है. राहुल गांधी को 56 फीसदी से अधिक वोट मिल सकता है. वहीं बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 33 फीसदी से अधिक वोट मिल सकता है.
टीवी9 भारतवर्ष, POLSTRAT और PEOPLE’S INSIGHT के एग्जिट पोल में रायबरेली की पांचों विधानसभा सीटों में कांग्रेस आगे है. बछरावां, सरेनी और ऊंचाहार विधानसभा में कांग्रेस को बड़ी बढ़त है, जबकि हरचंदपुर और रायबरेली विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर हो रही है, जिसमें कांग्रेस कुछ प्रतिशत वोट की बढ़त बनाते हुए दिख रही है. यानि कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल गांधी बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं.
ये तीन सीट जीत सकती है कांग्रेस
टीवी9 भारतवर्ष, POLSTRAT और PEOPLE’S INSIGHT के एग्जिट पोल में कांग्रेस तीन सीटें जीतती हुई दिख रही है. यह सीटें हैं- रायबरेली, बाराबंकी और सहारनपुर. रायबरेली से राहुल गांधी, बाराबंकी से तनुज पूनिया और सहारनपुर से इमरान मसूद कांग्रेस प्रत्याशी हैं. एग्जिट पोल में बड़े अंतर से यह तीनों सीटें कांग्रेस जीत रही है, जबकि अमेठी में बीजेपी की स्मृति ईरानी को करीब 2.50 फीसदी की बढ़त है. यानि यहां पर बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर है.
यूपी में एनडीए को प्रचंड जीत का अनुमान
टीवी9 भारतवर्ष, POLSTRAT और PEOPLE’S INSIGHT के एग्जिट पोल के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाली NDA को 66 सीटें (बीजेपी को 62, अपना दल-एस को 2 और आरएलडी को दो सीट) मिलती दिख रही हैं. वहीं INDIA गठबंधन को 14 सीटें (सपा को 11 और कांग्रेस को 3 सीट) मिलती दिख रही है. 2014 की ही तरह बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अपना खाता नहीं खोल पाएगी.
हर सर्वे में बीजेपी को बढ़त
इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में उत्तर प्रदेश में एनडीए को 67 से 72 सीटें और इंडिया गठबंधन को 8 से 12 सीट मिलने का अनुमान है. वहीं इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में बीएसपी को 0 से एक सीट दिया है. न्यूज24 और टुडेज चाणक्य के सर्वे में एनडीए को 68 सीटें और इंडिया गठबंधन को 12 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं.
वहीं एबीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 62 से 66 और इंडिया गठबंधन को 15 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है. India TV- CNX के एग्जिट पोल में एनडीए को 62 से 68 और इंडिया गठबंधन को 11 से 19 सीटें मिल सकती है. तीनों सर्वे एजेंसी (एक्सिस माई इंडिया को छोड़कर) के एग्जिट पोल में बसपा अपना खाता खोलती नहीं दिख रही है.

source

Previous post पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी सीट पर पिछड़ना, बीजेपी के लिए है सबसे बुरी खबर – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post Lok Sabha Election Results 2024: PM मोदी की कुंडली देख चुनावी नतीजों से पहले ज्योतिषियों ने कर डाली ये भविष्यवाणी – Patrika News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *