Holi 2024: 'नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आए रंगों से सजा पर्व', PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए। बता दें कि आज देशभर में छोटी होली मनाया जा रहा है।
ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।”

prime article banner

बता दें कि आज देशभर में छोटी होली यानी होलिका दहन के रूप में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन का बेहद खास महत्व होता है। यह दिन अच्छाई पर बुराई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

होली को लेकर क्या है मान्यता?

देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2024
ऐसा माना जाता है कि इस दिन राक्षसी होलिका का अंत हुआ था, जो बुराई का प्रतीक है और भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा हुई थी, जो अच्छाई और सच्चाई का प्रतीक माना जाता है। तब से हर साल होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसमें अपने भीतर की सभी बुराइयों को प्रतिकात्मक रूप से जलाया जाता है। इसलिए लोग खुली जगहों में होलिका जलाते हैं।

source

Previous post Lok Sabha 2024 Opinion Poll: Delhi favours Kejriwal, Modi; BJP to win – CNBCTV18
Next post Arvind Kejriwal Arrest Live: 'PM नरेंद्र मोदी कर रहे तानाशाही', गोपाल राय का आरोप- विपक्ष को खत्म करने के हो र – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *