चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. इस बार भी 2019 लोकसभा चुनाव की तरह 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. नतीजे 4 जून को आएंगे. 2019 में 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में देशभर में मतदान हुआ था. नतीजे 23 मई को आए थे. तब बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था. जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन को 90 सीटों पर जीत मिली थी. हम आपको 2019 के राज्यवार नतीजे और इस बार के सर्वे में किसे कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं, ये बताने जा रहे हैं.
अंडमान एंड निकोबार: कुल सीटें- 1
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: केंद्र शासित प्रदेश अंडमान में इस बार बीजेपी को जीत मिल सकती है.
आंध्र प्रदेश: कुल सीटें- 25
क्या कह रहे इस बारे के सर्वे: एबीपी-सीवोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में एनडीए को 20 और वाईएसआर कांग्रेस को 5 सीटें मिल सकती है. यहां इंडिया का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है.
अरुणाचल प्रदेश: कुल सीटें- 2
क्या कह रहे इस बारे के सर्वे: एबीपी-सीवोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, अरुणाचल की दोनों सीटों पर एनडीए जीत हासिल कर सकती है.
असम: कुल सीटें- 14
क्या कह रहे इस बारे के सर्वे: एबीपी-सीवोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, असम में एनडीए को 9 और ‘इंडिया’ गठबंधन को 2 सीटें मिल सकती हैं.
बिहार: कुल सीटें- 40
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: एबीपी-सीवोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, बिहार की 40 सीटों में से एनडीए को 32 और विपक्षी गठबंधन को आठ सीटें मिल सकती है.
चंडीगढ़: कुल सीटें- 1
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: चंडीगढ़ में इस बार भी बीजेपी बाजी मारती नजर आ रही है.
छत्तीसगढ़: कुल सीटें- 11
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर बीजेपी चुनाव जीत सकती है.
दादर और नगर हवेली- कुल सीटें- 1
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: दादर नगर हवेली में एनडीए की जीत हो सकती है.
दमन और दीव: कुल सीटें- 1
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: दमन और दीव में भी एनडीए को जीत मिल सकती है.
दिल्ली: कुल सीटें- 7
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, दिल्ली में लगातार तीसरी बार बीजेपी क्लीन स्विप करती नजर आ रही है.
गोवा: कुल सीटें- 2
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: गोवा की दो सीटों में से एक पर बीजेपी और एक पर इंडिया गठबंधन की जीत हो सकती है.
गुजरात: कुल सीटें- 26
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: ओपिनियन पोल के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी इस बार भी क्लीन स्वीप कर सकती है.
हरियाणा: कुल सीटें- 10
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: ओपिनियन पोल के मुताबिक, हरियाणा की 10 सीटों में बीजेपी को 8 और कांग्रेस गठबंधन को दो सीटें मिल सकती है.
हिमाचल प्रदेश: कुल सीटें- 4
एबीपी-सीवोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को झटका लग सकता है और एक बार फिर यहां की सभी चार सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज कर सकती है.
जम्मू कश्मीर: कुल सीटें- 6
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: जम्मू-कश्मीर की पांच सीटों में से कांग्रेस गठबंधन को 3 सीटें मिल सकती है. वहीं बीजेपी को दो सीटें मिल सकती है. लद्दाख की एक सीट पर एक बार फिर बीजेपी का कब्जा हो सकता है.
झारखंड: कुल सीटें- 14
क्या कह रहे सर्वे: झारखंड की 14 सीटों में एनडीए को 12 और इंडिया को दो सीटें मिल सकती हैं.
कर्नाटक : कुल सीटें- 28
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस को झटका लगता दिख रहा है. लोकसभा की 28 सीटों में एनडीए को 23 और कांग्रेस को पांच सीटें मिल सकती है.
केरल: कुल सीटें- 20
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: केरल की 20 सीटों में कांग्रेस गठबंधन सभी सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. यहां बीजेपी और लेफ्ट खाता खोलने में भी नाकामयाब दिख रही है.
लक्षद्वीप : कुल सीटें- 1
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: लक्षद्वीप में इस बार इंडिया गठबंधन को जीत मिल सकती है.
मध्यप्रदेश : कुल सीटें- 29
एबीपी-सीवोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में इस बार भी बीजेपी 28 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. जबकि कांग्रेस को 1 सीट पर जीत मिल सकती है.
महाराष्ट्र: कुल सीटें- 48
क्या कह रहे सर्वे: एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में एनडीए को इंडिया गठबंधन कड़ी चुनौती देता दिख रहा है. यहां कि कुल 48 सीटों में से एनडीए को 28 सीटें मिल सकती है. वहीं विपक्षी खेमे के खाते में 20 सीटें जा सकती है. वोट फीसदी देखें तो एनडीए को 43 फीसदी और इंडिया को 42 फीसदी वोट मिल सकते हैं.
मणिपुर: कुल सीटें- 2
क्या कह रहे सर्वे: एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, मणिपुर में एक सीट एनडीए और एक इंडिया गठबंधन के खाते में जा सकती है.
मेघालय: कुल सीटें- 2
क्या कह रहे सर्वे: एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, मेघालय में दोनों सीटें एनडीए के खाते में जा सकती हैं.
मिजोरम: कुल सीटें- 1
क्या कह रहे सर्वे: एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, मिजोरम की सीट एनडीए के खाते में जाती दिख रही है.
नगालैंड: कुल सीटें-1
क्या कह रहे सर्वे: एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस बार भी ये सीट एनडीए के खाते में जा सकती है.
ओडिशा: कुल सीटें- 21
क्या कह रहे सर्वे: एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, ओडिशा की 21 सीटों में बीजेडी को 11 और बीजेपी को 10 सीटें मिल सकती है. यहां इंडिया गठबंधन को एक भी सीटें मिलती नहीं दिख रही है.
पुडुचेरी: कुल सीटें-1
क्या कह रहे सर्वे: एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, पुडुचेरी की सीट इंडिया गठबंधन के खाते में जा सकती है.
पंजाब: कुल सीटें- 13
क्या कह रहे सर्वे: एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, पंजाब की 13 सीटों में से आप को 6, कांग्रेस को 5, बीजेपी और अकाली दल को एक-एक सीट मिल सकती है.
राजस्थान: कुल सीटें-25
क्या कह रहे सर्वे: एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, राजस्थान की सभी 25 सीटों पर बीजेपी जीत हासिल कर सकती है.
सिक्किम: कुल सीटें-1
क्या कह रहे सर्वे: एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, सिक्किम की सीट एनडीए के खाते में जा सकती है.
तमिलनाडु: कुल सीटें- 38
क्या कह रहे 2024 के सर्वे: तमिलनाडु की 39 सीटों में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को बंपर जीत मिलती दिख रही है. यहां की सभी सीटों पर इस गठबंधन की जीत हो सकती है. वहीं बीजेपी गठबंधन और एआईएडीएमके को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है.
तेलंगाना: कुल सीटें- 17
क्या कह रहे इस बार के सर्वे: तेलंगाना की 17 सीटों में कांग्रेस को 10 और बीजेपी को चार सीटें मिल सकती हैं. बीआरएस को चार और एमआईएम को एक सीट मिल सकती है.
त्रिपुरा: कुल सीटें- 2
क्या कह रहे सर्वे: एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, त्रिपुरा की दोनों सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं.
उत्तर प्रदेश: कुल सीटें- 80
क्या कह रहे सर्वे: एबीपी-सीवोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एनडीए को 74 और इंडिया को 6 सीटें मिल सकती है. लोकसभा चुनाव में मायावती की पार्टी बीएसपी को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है.
उत्तराखंड: कुल सीटें- 5
एबीपी-सीवोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है. यहां की सभी 5 सीटें बीजेपी जीत सकती है.
पश्चिम बंगाल: कुल सीटें- 42
एबीपी-सीवोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 23 और एनडीए को 19 सीटें मिल सकती है. यहां इंडिया गठबंधन का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है
जानिए क्या कह रहे इस बार के सर्वे?
लोकसभा चुनाव से पहले एबीपी-सीवोटर ने ओपिनियन पोल कराया है. इसके मुताबिक, 543 सीटों में NDA को 366 सीटें मिल सकती हैं. वहीं ‘INDIA’ 156 सीटें जीत सकता है. अन्य के खाते में 21 सीटें जा सकती हैं. ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को 46 फीसदी, INDIA गठबंधन को 39% और अन्य को 15 फीसदी वोट मिल सकते हैं.
एबीपी सीवोटर के सर्वे में 41 हजार 762 लोगों से बात की गई है. 1 फरवरी से 10 मार्च के बीच लोकसभा की सभी 543 सीटों पर सर्वे किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.
