GT vs MI IPL 2024 Playing 11: मुंबई इंडियंस को खलेगी सूर्या की कमी, गुजरात टाइटंस में उमेश भर पाएंगे शमी की जगह? ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन – Jansatta

Spread the love

GT vs MI IPL 2024 Dream11 Team Prediction, Playing 11 Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के पांचवें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस रविवार 24 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने शुरुआती मुकाबले में एक बार की विजेता गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। आईपीएल 2024 में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है।
IPL 2024 GT vs MI Live Cricket Score: Watch Here
जैसी उम्मीद थी कि दोनों तरफ से कुछ स्टार नामों के बावजूद हार्दिक पंड्या इस मुकाबले में मुख्य भूमिका निभाएंगे। टूर्नामेंट में दो नए कप्तानों के साथ उतरने वाली दोनों टीमें विजयी नोट पर अभियान शुरू करने की उम्मीद कर रही होंगी। जिन परिस्थितियों में हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी, वैसे में यह बात विशेष रूप से उनके लिए ज्यादा सच है।
शुभमन गिल पर भले ही हार्दिक जितना दबाव न हो, लेकिन उन्हें भी अपने पूर्व कप्तान की सफलता की उम्मीदों से जूझना होगा। शुभमन गिल के पास नेतृत्व का बहुत कम अनुभव है। शुभमन गिल ने केवल दो टी20 में अपने राज्य पंजाब का नेतृत्व किया है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या गुजरात टाइटंस सेटअप में एक और नवोदित कप्तान उड़ान भरेगा?
हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस के लिए एक बड़ी क्षति हो सकते हैं। गुजरात टाइटंस उनकी जगह अजमतुल्लाह उमरजई को लाया है। हालांकि, मोहम्मद शमी के एकमात्र विकल्प के रूप में उमेश यादव हैं। हो सकता है कि वह शमी के स्तर के नहीं हों, लेकिन नई गेंद से जब स्विंग कराने की बात आती है तो वह बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
पहले मैच में मुंबई इंडियंस के लिए मध्यक्रम के करिश्माई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का रिप्लेसमेंट ढूंढ़ना मुश्किल होगा। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से विपक्षी टीम के खिलाफ जीत हासिल करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई इंडियंस की टीम में विष्णु विनोद संभावित रिप्लेसमेंट हैं। यदि उनका दिन होगा तो वह गेंद को लंबे समय तक हिट कर सकते हैं।
हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं हैं। ऐसे में टीम के लिए उनकी भूमिका बतौर खिलाड़ी उतनी ही महत्वपूर्ण होगी जितनी कप्तानी में होगी। देखने वाली बात यह होगी कि वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। वह इस नंबर पर काफी सफल भी रहे। हालांकि, उससे पहले जब वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे तो वह मध्यक्रम में आते थे और बाद में गेंदबाजी करते थे।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन। इम्पैक्ट प्लेयर: अभिनव मनोहर।
मुंबई इंडियंस की संभवित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल। इम्पैक्ट प्लेयर: विष्णु विनोद।

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: जानें सुंदरगढ़ लोकसभा सीट का इतिहास, Congress ने 7… तो BJP ने भी 5 बार किया राज.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Lok Sabha Election 2024: BJD Announces To Contest LS Polls Solo Amid Resignation of Senior Leader & MP Bhar – News18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *