पूरी ट्रेन है अनरिजर्व.
Sampoorna Kranti clone train. भारतीय रेलवे ने होली पर उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली भीड़ को देखते हुए क्लोन ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जो आज शाम नई दिल्ली स्टेशन से छूटेगी और कल सुबह राजेन्द्र नगर, पटना पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में कई स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी, जिससे बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लोग भी इससे आज शाम को बैठकर घर पहुंच सकते हैं और रंगों के त्यौहार परिजनों के साथ मना सकते हैं.
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 04036 संपूर्ण क्रांति की क्लोन ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जो आज शाम पांच बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और सोमवार सुबह सवा सात बजे राजेन्द्र नगर, पटना पहुंचेगी.
होली में दिल्ली के आसपास शहरों को जाना है, तो ट्रेनों के अलावा यह भी है आज विकल्प, शान से बैठकर जाइए
यह ट्रेन पूरी तरह से अनरिजर्व होगी, यानी इसमें साधारण टिकट लेकर बगैर रिजर्वेशन के किसी भी कोच में सवार हो सकते हैं. यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, कानपुर, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, आरा, पटना रुकते हुए राजेन्द्र नगर जाएगी. इस तरह इन स्टेशनों के आसपास के लोग भी इसमें सफर कर सकते हैं.
जम्मू तवी की ओर जोन वाले ट्रेन रिशेड्यूल
लिंक रैक के देरी से आने के कारण अजमेर- जम्मू तवी रेलसेवा रिशेड्यूल रहेगी. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 12413, अजमेर- जम्मू तवी रेलसेवा दिनांक आज अजमेर से अपने निर्धारित समय 14.15 बजे के स्थान पर 22.15 बजे प्रस्थान करेगी.
.
Tags: Clone Train news, Holi Special Train, Holi Special Trains
Holi 2024: बॉलीवुड की 'नदिया के पार' और 'शोले' ही नहीं, इन 6 फिल्मों में देखें साउथ सिनेमा का होली सेलिब्रेशन
शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन K, किन अंगों को हेल्दी रखने में करता है मदद, कौन सी चीजें खाने से होगी पूर्ति
महाकाल मंदिर में होली शुरू, आज शाम को देश में सबसे पहले यहां होगा होलिका दहन, देखें बाबा का अद्भुत श्रृंगार
Holi 2024: उत्तराखंड में इन जगहों की होली है बेहद खास, संस्कृति की दिखती है झलक
50 साल का वो शख्स, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अकेले कमाए 4200 करोड़, इनके आगे नहीं टिका कोई बॉलीवुड डायरेक्टर- एक्टर
खाटू श्याम मंदिर को लेकर बड़ी खबर, बंद रहेंगे कपाट, श्रद्धालु फिर भी रुककर खेलेंगे होली
होली पर करना है घर को डेकोरेट, ये डेकोरेशन टिप्स आएंगे काम, खूबसूरत नजर आएगा स्वीट होम
PHOTOS: कैसा नशा करता है भांग, दिमाग पर क्या असर डालता है? इन बीमारियों में लाभदायक
Holi Jokes: ऑफिस से आए पति से पत्नी ने पूछी देर से आने की वजह, मिला ऐसा गजब जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
