Uttar Pradesh Top News Today: व‍िधानमंडल का बजट सत्र, ज्ञानवापी से लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस तक… इन खबर.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Uttar Pradesh Top News Today उत्तर प्रदेश व‍िधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह वर्ष 2024 का प्रथम और 18वीं विधानसभा का सातवां सत्र होगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह मामले में फर्जी दस्तावेज से शाही मस्जिद ईदगाह का पंजीकरण कराने के मामले में शुक्रवार को सीजेएम के न्यायालय में सुनवाई होगी। इसके अलावा वाराणसी पर कानपुर पर भी लोगों की नजरें रहेंगी।
डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। Uttar Pradesh Top News Today: उत्तर प्रदेश के ल‍िए आज (शुक्रवार) का द‍िन अहम है। आज से व‍िधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह वर्ष 2024 का प्रथम और 18वीं विधानसभा का सातवां सत्र होगा। इस साल का पहला सत्र होने की वजह से इसकी शुरुआत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के समक्ष राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। सत्र में अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अभिभाषण में प्रमुखता से उल्लेख होगा।

prime article banner

इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह मामले में फर्जी दस्तावेज से शाही मस्जिद ईदगाह का पंजीकरण कराने के मामले में शुक्रवार को सीजेएम के न्यायालय में सुनवाई होगी। वहीं, ज्ञानवापी पर‍िसर स्‍थि‍त व्‍यास जी के तहखाने में पूजा-अर्चना पर भी सभी की नजरें बनी हुई हैं। वहीं, कानपुर में रणजी ट्राफी के इस सीजन में पहली जीत की तलाश में मेहमान असम का मुकाबला शुक्रवार को मेजबान उप्र से होगा। विस्‍तार से जान‍िए यूपी की वह खबरें, ज‍िन पर आज बनी रहेंगी सभी की नजरें…

लखनऊ: विधानमंडल का बजट सत्र, सरकार को घेरेगा विपक्ष

लखनऊ: विधानमंडल का बजट सत्र, सरकार को घेरेगा विपक्ष
विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। यह वर्ष 2024 का प्रथम और 18वीं विधानसभा का सातवां सत्र होगा। वर्ष का प्रथम सत्र होने के नाते इसकी शुरुआत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के समक्ष राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण में राज्यपाल योगी सरकार के कामकाज का ब्यौरा देंगी। अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अभिभाषण में प्रमुखता से उल्लेख होगा। विपक्ष कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों व निराश्रित पशुओं की समस्याओं को लेकर सदन में सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

वाराणसी : ज्ञानवापी तलगृह में पूजा-पाठ के विरोध में बाजार बंदी

ज्ञानवापी तलगृह में पूजा-पाठ के जिला जज के आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद ने जुमा के दिन (शुक्रवार) को बंदी का एलान किया है। मसाजिद के महासचिव अब्दुल बातिन नोमानी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि ज्ञानवापी के दक्षिणी तलगृह में पूजा-पाठ की अनुमति देने से मुसलमानों में नाराजगी है। फैसले के विरोध में मुसलमान जुमा के दिन शांतिपूर्ण रूप से अपना कारोबार बंद रखकर जुमा की नमाज से असर की नमाज तक दुआख्वानी करेंगे। इसके साथ ही सभी से अपील किया है कि शांति बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस

मथुरा: फर्जी दस्तावेज से ईदगाह का पंजीकरण कराने के मामले में सुनवाई आज
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह मामले में फर्जी दस्तावेज से शाही मस्जिद ईदगाह का पंजीकरण कराने के मामले में शुक्रवार को सीजेएम के न्यायालय में सुनवाई होगी। इसे लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में वादी आशुतोष पांडेय ने सीजेएम न्यायालय में पिछले दिनों वाद दायर कर दिया था। इस मामले में आपराधिक मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। शाही मस्जिद ईदगाह ने वक्फ बोर्ड में जो पंजीकरण कराया है वह गलत दस्तावेजों के जरिए कराया गया है। वादी पक्ष इन दस्तावेजों के फर्जी होने का दावा कर रहे हैं। वादी पक्ष का कहना है कि शाही मस्जिद जिस जगह बनी है उस जगह के कागजात श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम है। उसका हाउस टैक्स भी ट्रस्ट दे रहा है।

रणजी ट्राफी

कानपुर: पहली जीत के लिए उतरेगा असम
रणजी ट्राफी के इस सीजन में पहली जीत की तलाश में मेहमान असम का मुकाबला शुक्रवार को मेजबान उत्तर प्रदेश से होगा। अभी तक तीन ड्रा मुकाबलों के बाद मुंबई पर पहली जीत हासिल करके उप्र की टीम घरेलू मैदान में उसे बरकरार रखने के लिए उतरेगी। -असम की टीम बंगाल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ से हार और केरल से ड्रा खेलने के बाद पहली जीत की तलाश रहेगी। अब तक हुए मैचों में पिच के मिजाज ने हार जीत को तय किया। दोनों टीमों के लिए पिच को समझना चुनौतीपूर्ण होगा। मैच सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा।

source

Previous post भारत की इस सुरंग से चीनी सेना में बौखलाहट, पीएम मोदी ने हाल ही में किया था उद्घाटन – News18 हिंदी
Next post Lok Sabha Election 2024 : रांची से बन्ना गुप्ता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *