UP Breaking News: मोहनलालगंज से मनोज प्रधान बीएसपी प्रत्याशी
West Bengal Breaking News : गार्डनरीच बिल्डिंग हादसे पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार को भांप लिया, बोले रविशंकर प्रसाद
UP Breaking News: बीएसपी ने नगीना से सुरेंद्र पाल को दिया टिकट
West Bengal Breaking News : यूसुफ पठान आज पहुंचेंगे कोलकाता एयरपोर्ट, कल से बहरामपुर में करेंगे चुनाव प्रचार
Trending Tags:
बन्ना गुप्ता ने कहा कि वे कांग्रेस के सिपाही हैं, किस सीट से उनका नाम भेजा गया है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.
झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग पर अब तक बात नहीं बन पायी है. हालांकि, कांग्रेस को सात, झामुमो को पांच, वाम दल को एक व राजद को एक सीट दिये जाने का फाॅर्मूला लगभग तय है, लेकिन किस सीट पर कौन पार्टी का उम्मीदवार लड़ेगा, यह अब तक तय नहीं हो पाया है. हालांकि, यह तय है कि रांची सीट कांग्रेस के खाते में जायेगी. यहां कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की जा रही है. प्रदेश नेतृत्व ने जिन तीन नामों का चयन कर केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा है, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के साथ-साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम भी स्क्रूटनी कर भेजा गया है.
इधर, इस मसले पर जमशेदपुर में प्रभात खबर से बातचीत में बन्ना गुप्ता ने कहा कि वे कांग्रेस के सिपाही हैं, किस सीट से उनका नाम भेजा गया है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आलाकमान का जहां से चुनाव लड़ने का आदेश होगा, वे पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी जिस किसी को भी टिकट देगी, इंडिया गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता उसे जिताने में पूरी ताकत से जुट जायेंगे.
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2023 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.
