'कांग्रेस को भ्रष्ट मुक्त बना रहे हैं पीएम मोदी', नवीन जिंदल के बीजेपी में शामिल – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्ट कांग्रेसियों को अपने पीछे भागने के लिए मजबूर कर रहे हैं और उनके आरोपों  को साफ करने के लिए उन्होंने ‘वॉशिंग मशीन’ तैनात कर रखी है. कांग्रेस महासचिव के प्रतिक्रिया नवीन जिंदल के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद आई है.
भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर चुके या सामना कर रहे कई कांग्रेस नेता अब तक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. जयराम रमेश ने रविवार (24 मार्च) को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस मुक्त भारत चाहते थे. लेकिन उनकी वजह से कांग्रेस भ्रष्टाचार मुक्त हो गई. उनका धन्यवाद उनके कदम से देश की सबसे बड़ी पार्टी में अब कोई भ्रष्ट नेता नहीं बचा है. 
नवीन जिंदल पर निशाना साधा
उन्होंने नवीन जिंदल पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जब आपको एक विशाल साइज की वॉशिंग मशीन की जरूरत होती है, तो यह तो होता ही है और पिछले दस साल में पार्टी में शून्य योगदान देने के बाद यह कहना कि मैं इससे इस्तीफा दे रहा हूं, एक बड़ा मजाक है.
 पोस्ट के साथ जयराम रमेश ने दो पुराने न्यूज आर्टिकल के स्क्रीनशॉट अटैच किए. इनमें से एक में जिंदल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया गया था, जबकि दूसरे में उन पर कोयला आवंटन घोटाले में आरोप लगाया गया था.
‘पीएम मोदी ने भ्रष्ट कांग्रेसियों अपने पाले में किया’
कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम कांग्रेस मुक्त भारत चाहते थे. इसके बजाय उन्होंने भ्रष्ट कांग्रेसियों को अपने पाले में आने के लिए मजबूर किया. पीएम ने इसके लिए ईडी और सीबीआई के साथ-साथ कई वॉशिंग मशीनें तैनात की और एक भ्रष्ट-मुक्त कांग्रेस बनाई है.
विपक्षी नेता बीजेपी को ‘वॉशिंग मशीन पार्टी’ कहते हैं, क्योंकि उनके मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियों की जांच किए जा रहे गैर-भाजपा नेताओं को भगवा खेमे में शामिल होते ही क्लीन चिट दे दी जाती है, या उनके खिलाफ जांच धीमी हो जाती है.
हरियाणा से सांसद रहे हैं जिंदल
जिंदल 2004-2009 और 2009-2014 तक दो बार हरियाणा के कुरूक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा सांसद रहे. बीजेपी ने उन्हें 19 अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कुरुक्षेत्र से टिकट दिया है.
यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Arrest: ED ने केजरीवाल से की 4 घंटे तक पूछताछ, सिसोदिया के सचिव से करवाया जाएगा दिल्ली CM का आमना-सामना

source

Previous post Karnal Lok Sabha Election: करनाल सीट पर पिछली बार बीजेपी ने लहराया था पचरम, कांग्रेस के गढ़ में लगाई थी सेंध – Jansatta
Next post IPL 2024 LIVE क्रिकेट स्कोर, GT vs MI LIVE Score: शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात को मिली पहली जीत, मुंबई 6 रन से हारा – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *