Uttar Pradesh News Today: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम हुई बारिश किसानों की फसल गिर गई है। किसानों का कहना है कि पिछले दो दिन से हो रही बारिश और आंधी की चलते उनकी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। जिसका पैदावार पर भी असर होगा। शनिवार और रविवार को बेमौसम हुई बारिश के दौरान चली तेज आंधी के चलते दनकौर, जेवर और दादरी समेत जिले के किसानों की गेहूं की फसल गिर गई है। किसानों का कहना है कि फसल में बाली आ चुकी है। जिसके गिर जाने की वजह से उसकी पैदावार पर भी इसका असर होगा। किसानों का कहना कि बेमौसम बारिश की वजह से उनकी फसल को नुकसान हुआ है। किसानों का कहना कि यदि आगे भी बारिश और आंधी आती है, तो फसल को और भी भारी नुकसान होगा। इसके कारण किसान काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। यहां जानिए हर अपडेट:
