वाराणसी में इस बार भी PM मोदी के सामने कांग्रेस के अजय राय, 2014-19 चुनाव में हो चुका है ये हाल – UPTak

Spread the love

होम

राजनीति

आपका जिला

वीडियो

अपना यूपी

क्राइम

टॉपिक

शिक्षा

आयुष अग्रवाल


कांग्रेस ने वाराणसी लोकसभा सीट से एक बार फिर अजय राय को टिकट दिया है. अजय राय इससे पहले साल 2014 और 2019 में भी वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Varanasi Lok Sabha: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने वाराणसी लोकसभा सीट से एक बार फिर अजय राय को टिकट दिया है. अजय राय इससे पहले साल 2014 और 2019 में भी वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं.
आपको बता दें कि इन चुनावों में अजय राय को पीएम मोदी के सामने करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. वाराणसी लोकसभा सीट से अजय राय पिछले हुए 2 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को टक्कर भी नहीं दे पाए थे. मगर कांग्रेस ने इस सीट पर फिर अजय राय को चुनावी मैदान में उतारा है. इस बार कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी का भी गठबंधन है. ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है कि सपा का वोट और कांग्रेस का वोट अगर मिल जाए तो पीएम मोदी को चुनावी टक्कर दी जा सकती है. 
बता दें कि साल 2014 में पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट पर से 5 लाख 81 हजार 22 वोट से विजयी हुई थे. दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल रहे थे. इस दौरान केजरीवाल को 2 लाख 92 हजार 238 वोट ही मिले थे. इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय का सिर्फ 75 हजार 614 वोट ही मिल पाए थे. 
read video icon
read video icon
read video icon
read video icon
read video icon
read video icon
read video icon
read video icon
read video icon
read video icon
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
2019 लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने अजय राय को ही टिकट दिया और उन्हें पीएम मोदी के सामने खड़ा किया. मगर पीएम मोदी के सामने विपक्षी उम्मीदवार कहीं नजर नहीं आए. इस चुनाव में पीएम मोदी को 6,74,664 लाख वोट मिले. सपा उम्मीदवार शालनी यादव को इस दौरान सिर्फ 1,95,159 वोट ही मिले सके. कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय इस बार भी कोई कमाल नहीं कर पाए और उन्हें सिर्फ  1,52,548 वोट ही मिले. वह तीसरे स्थान पर रहे.   
कांग्रेस ने एक बार फिर अजय राय पर दांव खेला है. इस बार सपा भी कांग्रेस के साथ है. अजय राय गठबंधन उम्मीदवार के तौर पर पीएम मोदी को चुनावी टक्कर देने उतरेंगे. अब देखना ये होगा कि अजय राय इस बार पीएम मोदी को कितनी चुनावी टक्कर दे पाते हैं? 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
माना जाता है कि अजय राय ने अपनी राजनीति की शुरुआत ABVP यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी. वह भाजपा से विधायक भी बने. मगर साल 2009 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी और सपा में शामिल हो गए. सपा ने उन्हें वाराणसी से ही भाजपा उम्मीदवार मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ मैदान में उतारा मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए. 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
© COPYRIGHT 2024, ALL RIGHTS RESERVED
ADVERTISEMENT
"इंडिया टुडे के Tak क्लस्टर UP Tak की वेबसाइट uptak.in, उत्तर प्रदेश की ताजातरीन, राजनीतिक और क्राइम जुड़ी बड़ी ब्रेकिंग खबरों की सबसे भरोसेमंद स्रोत है. आपको uptak.in पर उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य शिक्षा, करियर, नौकरी, समाज, धर्म, यूपी पर्यटन समेत आम लोगों के हितों से जुड़ी खबरों की विस्तृत और तथ्यपरक कवरेज मिलती है. यह कवरेज टेक्स्ट न्यूज, वीडियो न्यूज और फोटो गैलरी के रूप में पाठकों के लिए 24*7 मोड में प्रस्तुत की जाती है.

यूपी की राजधानी लखनऊ में मौजूद स्टेट ब्यूरो टीम के अलावा UP Tak के पास प्रदेश के सभी जिलों में रिपोर्टर/ संवाददाताओं का विशाल नेटवर्क है. इस नेटवर्क की मदद से यूपी तक आपके पास प्रदेश की सियासत, यूपी पॉलिटिक्स (UP Politics) की निष्पक्ष और सटीक रिपोर्ट्स प्रस्तुत करता है.

UP राजनीतिक समाचार के मामले में, हमारी अनुभवी टीम आपको सबसे सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग प्रदान करती है.यूपी में बात लोकसभा चुनावों की हो या विधानसभा चुनावों की, उपचुनाव हों या यूपी के निकाय चुनाव, यूपी की ग्रामपंचायतों की लड़ाई हो या म्यूनिसिपैलिटी, मेयर इलेक्शन (UP Election) यूपी तक की कवरेज आपको सही सियासी तस्वीर समझने में पूरी मदद करती है.

हमारी नजर यूपी के अपराधों पर भी है. हमारे एक्सपर्ट रिपोर्ट्स की टीम यूपी के किसी भी कोने में हो रहे क्राइम की तह तक पहुंचती है. हम क्राइम कंट्रोल के लिए जिम्मेवार पुलिस अफसरों, प्रशासन से सवाल करते हैं और अपनी रिपोर्ट्स की मदद से अपराध की परत दर परत पड़ताल कर यूपी को इसके नागरिकों के लिए सुरक्षित बनाने में अपना योगदान देते हैं. UP crime से जुड़ी हर लेटेस्ट न्यूज आपको uptak.in पर मिलती है.
UP Tak की वेबसाइट पर आपको टेक्स्ट, वीडियो और इमेज तीनों ही फॉर्मेट में 360 डिग्री की कवरेज मिलती है. यूपी के समाज, संस्कृति, पर्यटन, क्राइम, खान-पान, यूटिलिटी की खबरों पर आधारित वेब स्टोरीज पाठकों-दर्शकों के एक्सपीरियंस को और लाजवाब बनाती हैं."

source

Previous post UP News Live Updates: यूपी में 10 बड़ी रैलियां कर सकते हैं पीएम मोदी – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post कोलकाता में पानी से 13 मीटर नीचे चलेगी मेट्रो: PM मोदी ने किया इनॉगरेशन; 520 मीटर का सफर 45 सेकेंड में पूरा… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *