Unnao Lok Sabha Election: क्या साक्षी महाराज उन्नाव से लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक? अन्नू टंडन से होगा कांटे का मुकाबला; क्या कहते हैं समीकरण – Jansatta

Spread the love

Unnao Lok Sabha Election 2024 Date, Candidate Name: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर से सटे उन्नाव लोकसभा सीट की अपनी राजनीतिक खासियत है। कानपुर शहर से लगे होने के नाते उन्नाव चमड़े के कारोबार के लिए दुनियाभर में मशहूर है। ऐसे में हम उन्नाव लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से साक्षी महाराज सांसद हैं।
वर्तमान में उन्नाव लोकसभा सीट से साक्षी महाराज सांसद हैं वह लगातार दूसरी बार यहां के सांसद बने हैं। हर बार इन्होंने अपना ही रिकार्ड तोड़ा और भारी मतों से विजयी घोषित हुए हैं। साक्षी महाराज को 2014 के चुनाव में 518834 वोट मिले।
2019 लोकसभा की बात करें तो इस चुनाव में साक्षी महाराज 703507 मत से विजयी हुए थे । साक्षी महाराज इस बार हैट्रिक लगाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी ने एक बार फिर से उन्नाव लोकसभा सीट से साक्षी महाराज पर ही दांव खेला है।
2024 लोकसभा चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में प्रमुख राजनैतिक दलों की तरफ से समाजवादी पार्टी ने अनु टंडन को तो बीजेपी ने साक्षी महाराज को अपना प्रत्याशी घोषित किया है , इसके अलावा किसी अन्य दल ने अपना प्रत्याशी नहीं घोषित किया है।
इसके बावजूद लोग मानकर चल रहे हैं भाजपा साक्षी महाराज को ही अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। इस प्रकार सपा और बीजेपी के बीच ही कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। यह चुनाव अनु टंडन और साक्षी महाराज दोनों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।
अगर साक्षी महाराज तीसरी बार सांसद बने तो वह जीत की हैट्रिक लगाएंगे। वहीं सपा की उम्मीदवार अनु टंडन साक्षी महाराज की हैट्रिक न लगने पाए इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
उन्नाव लोकसभा सीट में कुल 6 विधानसभा है जिसमें उन्नाव सदर, बांगरमऊ, सफीपुर, पुरवा, मोहन और भगवंतनगर शामिल है। और सभी विधानसभा पर बीजेपी का कब्जा है। कभी यहां की विधानसभा की ज्यादातर सीटों पर सपा का कब्जा था। लेकिन 2014 के बाद यहां पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। इस जिले के सभी प्रमुख पद बीजेपी के ही कब्जे में हैं। चाहे वह सांसद हो या विधायक हो जिला पंचायत अध्यक्ष हो या एमएलसी हो समेत सभी पद बीजेपी के कब्जे में है।
उन्नाव जिले की कुल आबादी की बात करें तो यहां की आबादी करीब 31 लाख है। इस जिले में कुल 23 लाख 34 हजार मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1239723 है तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1094371 है।

source

Previous post लोकसभा चुनाव: तेलंगाना में अनोखी शादी, दूल्हे के पिता ने मेहमानों से गिफ्ट में मांगा नरेंद्र मोदी के लिए वोट – Nai Dunia
Next post Lok Sabha Election 2024: पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, अकाली दल के साथ गठबंधन पर नहीं .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *