Lok Sabha Election 2024: पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, अकाली दल के साथ गठबंधन पर नहीं .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Punjab Lok Sabha Election पंजाब की 13 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ेंगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इसकी जानकारी एक्स पर दी। पंजाब में शिरोमणी अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं। मगर सुनील जाखड़ ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। जाखड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले ही लोकसभा चुनव लड़ेगी।
एएनआई, चंडीगढ़। Punjab Lok Sabha Election 2024: पंजाब की 13 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ेंगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इसकी जानकारी एक्स पर दी। पंजाब में शिरोमणी अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं। मगर सुनील जाखड़ ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक्स पर जारी एक वीडियो में जाखड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले ही लोकसभा चुनव लड़ेगी।

prime article banner

गठबंधन को लेकर चल रही थी बातचीत

पंजाब के लोगों को लंबे समय से उम्मीद थी कि प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन होगा। गठबंधन की कयासों के बीच शिरोमणि अकाली दल ने एमएसपी और बंदी सिखों जैसी कई शर्तें सामने रख दी। जिसके बाद दोनों पार्टियों में गठबंधन की राह मुश्किल नजर आने लगी।

कांग्रेस कर रही थी गठबंधन का इंतजार

ऐसा माना जा रहा था कि गठबंधन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अकाली दल के साथ बातचीत चल रही थी। परंतु शिअद की कोर कमेटी ने राजनीति से ऊपर सिद्धांतों को रख कर सारा गुणा-गणित बिगाड़ दिया। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस भी भाजपा-शिअद के गठबंधन की राह देख रही थी। कांग्रेस की रणनीति थी कि खुद को प्रबल प्रतिद्वंदी के रूप में पेश करे। कांग्रेस मान रही है कि अगर शिअद-भाजपा का गठबंधन होता  तो उसका मुकाबला गठबंधन के साथ होता। अब गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। ऐसे में अब कांग्रेस का मुकालबा आम आदमी पार्टी से होगा।

आप पार्टी कर चुकी उम्मीदवारों की घोषणा

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी बहुत पहले पंजाब की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। इस बाबत पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी भी जारी कर दी है। पहली लिस्ट में आम आदमी पार्टी ने आठ उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। 

source

Previous post Unnao Lok Sabha Election: क्या साक्षी महाराज उन्नाव से लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक? अन्नू टंडन से होगा कांटे का मुकाबला; क्या कहते हैं समीकरण – Jansatta
Next post Big Numbers on Young Voters, Polling Officials, Allies & Economy Explained Before 2024 Lok Sabha Election – News18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *