Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में NDA के दलों ने सभी सीटों पर किए नाम फाइनल, इस दिन करेंगे ऐलान – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: March 26, 2024 8:33 PM IST
By Gaurav Barar
Maharashtra Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज होती जा रही है. पार्टियों की ओर से अब तक कई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है. वहीं, एनडीए (NDA) ने बाकी बची सीटों पर उम्मदीवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं जिनके नामों की घोषणा 28 मार्च को की जाएगी.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि ‘महायुति’ गठबंधन के शेष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 28 मार्च को की जाएगी. ‘महायुति’ गठबंधन में राकांपा के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल है.
अजित पवार ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा सांसद सुनील तटकरे की उम्मीदवारी की भी घोषणा की. बीजेपी ने अब तक महाराष्ट्र की 23 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. हालांकि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.


पुणे में राकांपा के विधायकों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद अजित पवार ने संवाददाताओं से यह बात कही. राकांपा नेता ने यह भी संकेत दिया कि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा जाएगा.
अजित पवार ने कहा, ‘सीट के बंटवारे पर हमारा 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है. महायुति के शेष उम्मीदवारों के नाम संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में घोषित किये जायेंगे, जिसे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ मैं संबोधित करूंगा.’
तटकरे अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. उन्होंने राकांपा (अविभाजित) के उम्मीदवार के रूप में रायगढ़ से 2019 का लोकसभा चुनाव जीता था. अजित पवार ने यह भी कहा कि 20 साल पहले राकांपा (अविभाजित) का हिस्सा रहे शिवसेना नेता शिवाजीराव अधलराव पाटिल को मंगलवार को उनके नेतृत्व वाली राकांपा में शामिल किया जाएगा.

ऐसी अटकलें हैं कि अधलराव पाटिल को पुणे जिले के शिरूर लोकसभा क्षेत्र से शरद पवार के वफादार मौजूदा सांसद अमोल कोल्हे के खिलाफ मैदान में उतारा जाएगा. अजित पवार ने कहा, ‘सांसदों और विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी लोग महायुति के लिए एकजुट होकर काम करें.’
उन्होंने यह भी बताया कि राकांपा नेता और राज्य सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे महाराष्ट्र में राकांपा के प्रचार अभियान के प्रभारी होंगे. जब उनसे पूछा गया कि बारामती सीट से कौन चुनाव लड़ेगा तो उन्होंने कहा कि 28 मार्च को यह स्पष्ट हो जाएगा. अजित पवार ने कहा, ‘हम 28 मार्च को महायुति के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे, लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि जो भी नाम आपके मन में है, उसी को टिकट दिया जाएगा.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में NDA के दलों ने सभी सीटों पर किए नाम फाइनल, इस दिन करेंगे ऐलान
Maharashtra Politics: राज ठाकरे की BJP हाईकमान से मुलाकात, NDA में शामिल हो सकती है MNS
इन राज्यों में मेल टीचर्स नहीं पहन सकते जींस-टीशर्ट , फीमेल टीचर्स के लिए क्या हैं नियम
महाराष्ट्र में बीजेपी-MNS के बीच हो सकता है गठबंधन! देर रात दिल्ली पहुंचे राज ठाकरे, BJP के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात होने की संभावना
EVM, EC और इलेक्टोरल बांड…राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’ के आखिरी दिन INDIA गठबंधन का BJP पर हमला; मुंबई में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन | VIDEO
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post Hathras News: हुरियारों ने पुलिस कर्मियों को पीटा, फाड़ी वर्दी, मुकदमा दर्ज | News Track in Hindi – Newstrack
Next post Narendra Modi: 'कभी यहां थे माफिया, अब कानून का राज', आजमगढ़ में बोले PM मोदी- I.N.D.I.A. के नेताओं – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *