Narendra Modi: 'कभी यहां थे माफिया, अब कानून का राज', आजमगढ़ में बोले PM मोदी- I.N.D.I.A. के नेताओं – ABP न्यूज़

Spread the love

By: एबीपी लाइव डेस्क | Updated at : 10 Mar 2024 12:57 PM (IST)

पीएम नरेंद्र मोदी ( Image Source : PIB )
Narendra Modi in Azamgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी के आजमगढ़ में पहले माफिया राज था पर अब वहां लोग कानून का राज देख रहे हैं. यही वजह है कि I.N.D.I.A गठजोड़ के नेताओं की नींद उड़ी हुई है. रविवार (10 मार्च, 2024) दोपहर को ये बातें पीएम ने आजमगढ़ में हुई जनसभा के दौरान कहीं. संबोधन के दौरान उन्होंने यह भी कहा- यह इलाका आजमगढ़ रहेगा और विकास का गढ़ रहेगा. यह मोदी की गारंटी है.
पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए आगे कहा, “आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है. पहले की सरकारों में बैठे हुए लोग केवल योजनाओं की घोषणा करते थे. मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है. हमारी अनंत यात्रा देश के विकास के लिए है. आजमगढ़  विकास का गढ़ रहेगा. मोदी की एक और गांरटी सुन लीजिए.. पहले की सरकार जनता के हाथ जनता के आंख में धूल झोंकती थी. देश में एक साथ कई रेलवे स्टेशन बन रहे हैं.”
देखिए, आजमगढ़ में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने और क्या कहा?:
पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के परिवारजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए हमारी सरकार दिन-रात काम रही है। आजमगढ़ में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहा हूं।https://t.co/fGxt3QsZt4

आजमगढ़ के लोगों को दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज आजमगढ़ से कई विकास परियोजना का शुभारंभ हो रहा है. आज आजमगढ़  का सितारा चमक रहा है. आज आजमगढ़ का कार्यक्रम हो रहा है और देश के हजारों लोग इससे जुड़े हैं. मैं यूपी की जनता को बधाई देता हूं. 
ये प्रोजेक्ट मिले
पीएम मोदी ने आजमगढ़ में मंच से वर्चुअली अलग-अलग राज्यों के 782 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इनमें नागरिक उड्डयन की 9804.99 करोड़ रुपये की लागत वाले कुल 15 प्रोजेक्ट हैं. इसके अलावा रेलवे के 8176 करोड़ रुपये के 11 प्रोजेक्ट, जलशक्ति मंत्रालय के 1114.24 करोड़ रुपये की लागत से तीन प्रोजेक्ट, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की 11475 करोड़ रुपये की लागत वाले पांच प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री शहरी आवास की 264.90 करोड़ के दो प्रोजेक्ट, ग्रामीण विकास की 3702 करोड़ रुपये के 744 और स्टेट सेक्टर की 139.16 करोड़ के दो प्रोजेक्ट शामिल हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री आजमगढ़ के यशपालपुर आजमबांध में 108.06 करोड़ से बने महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय और 31.10 करोड़ से बनी गाजीपुरआजमगढ़ हाईवे से विश्वविद्यालय जाने वाली फोर लेन सड़क का भी लोकार्पण किया.
ये भी पढ़ें
Election 2024: AAP को झटका! चुनाव से पहले एक्ट्रेस संभावना सेठ ने छोड़ा साथ, बोलीं- पार्टी में जाकर हुआ गलती का एहसास

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व प्रधानमंत्री ने की डीके सुरेश की शिकायत, चुनाव आयोग ने तुरंत एक्शन लेने का दिया आदेश
Lok Sabha Elections 2024: PM नरेंद्र मोदी जब टिकट बांटते या काटते हैं तब उनके दिमाग में क्या होता है? हो गया खुलासा
Lok Sabha Elections 2024: दुश्मन से मोहब्बत की बात कर रहे चंद्र शेखर आजाद, जानें चुनाव के बीच ऐसा क्या हुआ
Assam Politics: 2025 तक BJP में आ जाएंगे असम कांग्रेस चीफ- CM का दावा, बोले भूपेन बोरा- ये हिमंत सरमा का है माइंड गेम
Lok Sabha Elections: लेफ्ट के गढ़ में बीजेपी ने ज‍िस मह‍िला प्रोफेसर को द‍िया ट‍िकट, PM मोदी ने लगाया उन्हें फोन, जानें क्या हुई बात
America On CAA: ‘सीएए साफतौर पर करता है मुस्लिमों को बाहर’, अमेरिका आयोग ने जताई चिंता
गाजर लाल और मूली सफेद क्यों होती है, जानिए किस वजह से बदलता है सब्जियों का रंग
‘इस्लाम हमें दहशतगर्द बनने का हुक्म नहीं देता है’, मौलाना के बयान पर भड़का पाकिस्तानी शख्स
Ear Pain: कान दर्द को हल्के में न लें, क्योंकि हो सकती है इस गंभीर बीमारी के लक्षण
Lok Sabha Elections 2024: ‘केवल मुस्लिमों को दे रहे टू बेडरूम फ्लैट’, बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता का ओवैसी और तेलंगाना सरकार पर निशाना

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में NDA के दलों ने सभी सीटों पर किए नाम फाइनल, इस दिन करेंगे ऐलान – India.com हिंदी
Next post Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव लड़ रहे रामायण के 'राम' या रूपहले पर्दे की 'लक्ष्‍मीबाई' – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *