By: एबीपी लाइव | Updated at : 26 Mar 2024 11:05 AM (IST)
अरुण गोविल और कंगना रनौत ( Image Source : File Photo )
Lok Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की. इस लिस्ट में कई मौजूदा सांसदों के टिकट कटे तो कुछ नाम ऐसे भी नजर आए, जिनकी चर्चा खूब हो रही है. ऐसे ही दो नाम हैं अरुण गोविल औऱ कंगना रनौत.
भारतीय जनता पार्टी ने अरुण गोविल को जहां यूपी की मेरठ लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से मौका दिया गया है. दोनों ही बॉलीवुड से जुड़े हैं और इनकी अपनी-अपनी फैन फॉलोइंग है. दोनों के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है. यहां हम जानेंगे कि आखिर इनमें से कौन है सबसे ज्यादा अमीर.
अरुण गोविल के पास कितनी संपत्ति?
रामानंद सागर के रामायण सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. सीरियल के अलावा वह कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरुण गोविल के पास करीब 38 करोड़ रुपये की संपत्ति है. koimoi वेबसाइट के मुताबिक मौजूदा समय में अरुण गोविल एक फिल्म के लिए 50-60 लाख रुपये चार्ज करते हैं. ओएमजी-2 में भी नजर आए थे. ओएमजी में स्कूल के चेयरमैन का रोल करने के लिए उन्हें 50 लाख रुपये की फीस मिली थी, जबकि इसी साल आई आर्टिकल 370 में पीएम का रोल करने के लिए अरुण गोविल को ओएमजी 2 से 25 फीसदी ज्यादा यानी करीब 63 लाख रुपये मिले हैं.
कंगना रनौत के पास कितनी संपत्ति?
कंगना रनौत की बात करें तो वह फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ प्रोडक्शन कंपनी भी चलाती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना रनौत की कुल संपत्ति करीब 125 करोड़ रुपये है. कंगना रनौत हर महीने करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाती हैं. उनकी सालाना कमाई करीब 15 करोड़ रुपये है. वह एक फिल्म के लिए 15 से 17 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. कंगना के पास विज्ञापन से भी पैसा आता है. वह एक विज्ञापन के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. दूसरी तरफ कंगना के मुंबई में करोड़ों के मकान भी हैं. मुंबई के बांद्रा में उनके पास करीब 16 करोड़ रुपये का, मुंबई के पाली हिल्स में 20 करोड़ रुपये की एक तीन मंजिला इमारत और हिमाचल के मनाली में 30 करोड़ रुपये का एक घर है.
ये भी पढ़ें
बिहार: 22 सीटों पर इन 5 जातियों के लोग ही बनते हैं सांसद, 15 साल में पार्टी बदली पर जाति नहीं; पूरी लिस्ट
Lok Sabha Elections 2024: पूर्व प्रधानमंत्री ने की डीके सुरेश की शिकायत, चुनाव आयोग ने तुरंत एक्शन लेने का दिया आदेश
Lok Sabha Elections 2024: PM नरेंद्र मोदी जब टिकट बांटते या काटते हैं तब उनके दिमाग में क्या होता है? हो गया खुलासा
Lok Sabha Elections 2024: दुश्मन से मोहब्बत की बात कर रहे चंद्र शेखर आजाद, जानें चुनाव के बीच ऐसा क्या हुआ
Assam Politics: 2025 तक BJP में आ जाएंगे असम कांग्रेस चीफ- CM का दावा, बोले भूपेन बोरा- ये हिमंत सरमा का है माइंड गेम
Lok Sabha Elections: लेफ्ट के गढ़ में बीजेपी ने जिस महिला प्रोफेसर को दिया टिकट, PM मोदी ने लगाया उन्हें फोन, जानें क्या हुई बात
Kamayani Express: कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना पर खलबली! जंघई स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन, जांच-पड़ताल जारी
America On CAA: ‘सीएए साफतौर पर करता है मुस्लिमों को बाहर’, अमेरिका आयोग ने जताई चिंता
गाजर लाल और मूली सफेद क्यों होती है, जानिए किस वजह से बदलता है सब्जियों का रंग
‘इस्लाम हमें दहशतगर्द बनने का हुक्म नहीं देता है’, मौलाना के बयान पर भड़का पाकिस्तानी शख्स
Ear Pain: कान दर्द को हल्के में न लें, क्योंकि हो सकती है इस गंभीर बीमारी के लक्षण
