Rohtak Lok Sabha Election: इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में होगी कांटे की टक्कर, BJP का है कब्जा – Jansatta

Spread the love

Rohtak Lok Sabha Election 2024 Date, Candidate Name:हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से एक रोहतक लोकसभा सीट देश की राजधानी दिल्ली से करीब 80 किलोमीटर दूर है। हरियाणा का रोहतक जिला जींद, सोनीपत, भिवानी, झज्जर, हिसार और बहादुरगढ़ से घिरा हुआ है। रोहतक लोकसभा सीट राज्य की VIP सीटों में से एक है, क्योंकि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा यहां से सांसद रह चुके हैं।
रोहतक जिले की स्थापना 1824 में की गई थी। कहा जाता है कि रोहतक की स्थापना एक पंवार राजपूत राजा रोहतास द्वारा की गई थी। यह जिला गोहाना, खारखोडा-मंडॉथि, रोहतक, बेरी और मेहम-भिवानी तहसील से मिलकर बना था। यहां पहला लोकसभा चुनाव 1951 में हुआ था और कांग्रेस पार्टी ने तब यह सीट जीती थी।
रोहतक में अनाज और कपास का प्रमुख बाजार है। इसके अलावा महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, जी. बी. आयुर्वेदिक कॉलेज, आई. सी. कॉलेज, वैश कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मस्तनाथ महाविद्यालय जैसे कई अच्छे कॉलेज भी रोहतक जिले में हैं। इसके अलावा रोहतक लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा सीटें आती हैं।
वर्तमान में रोहतक सीट बीजेपी के पास है और अरविंद कुमार शर्मा यहां से सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में अरविंद कुमार शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हराया था। दीपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे हैं। 2019 के चुनाव में अरविंद कुमार शर्मा को 573845 वोट मिले थे।
रोहतक लोकसभा क्षेत्र में करीब 16,38,605 कुल मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता की संख्या 8,76,216 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 7,62,382 है। 2019 में 12,20,571 मतदाताों ने वोट डाला था। अब देखना है कि 2024 के लोक सभा चुनाव में इस सीट पर किसका कब्जा होता है। हालांकि अभी किसी पार्टी ने कैंडिडेट्स की लिस्ट घोषित नहीं की है।

source

Previous post 'आज देश देख सकता है मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है…', आजमगढ़ की सभा में बोले PM मोदी – Aaj Tak
Next post भास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक राजू पारवे शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल, सुबह इस्तीफा दिया था – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *