नाइट क्लब में आग लगने से तीन महिलाओं सहित 25 लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल

Spread the love

पणजी। गोवा के एक नाइट क्लब में बीती रात  भयानक आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा किचन में गैस सिलेंडर फटने से हुआ भीषण आग और धुआं इतनी तेजी से फैला कि लोग बाहर नहीं निकल पाए। मरने वालों में 4 पर्यटक और 14 कर्मचारी शामिल हैं ज्यादातर लोगों की मौत धुंए के कारण दम घुटने से हुई, मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अग्निकांड के बाद मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। वहीं इस अग्निकांड से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं यह नाइट क्लब अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी आपको बता दें हादसे के जिम्मेदार चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही दूसरे क्लब को भी सील कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी अवैध नाइटक्लब को बढ़ावा नहीं देती है। इसके साथ ही सीएम ने मृतकों के  के परिवारों को 2 लाख और घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये  देने का ऐलान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

 

Previous post भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त
Next post उरई में इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, महिला सिपाही गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *