मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 127 पर सुबह 4:30 बजे 8 बसें व 3 कारें आपस में टकरा गईं जिससे गाड़ियों में भीषण आग लग गई जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि 9 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में करीब 60 लोग घायल हो गए, घटना कि सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। मृतकों के परिजनों को 2 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने कि घोषणा की गई है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक बस के डिवाइडर से टकराने के बाद अन्य गाड़ियां भिड़तीं चलीं गईं। वहीं इस घटना पर PMO ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं ।
