उरई में इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, महिला सिपाही गिरफ्तार

Spread the love

जालौन। शुक्रवार की रात उरई के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने खुद को गोली मार ली इस घटना के वक्त  महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा भी वहां मौजूद थीं वह कमरे से चिल्लाते हुए निकली कि गोली मार ली और वह वहां से भाग गई। आनन फानन में थाना प्रभारी को मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक थाना प्रभारी की पत्नी माया देवी जो कि  गोरखपुर में गोरखधाम मंदिर के पास बी-117 आवास विकास कालोनी विकास नगर विस्तार में रहती हैं बता दें कि उनकी तहरीर पर महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान महिला सिपाही से जुड़ी कई बातें सामने आई लोगों से पता चला कि सिपाही मीनाक्षी को ब्रांडेड कपड़ों और महंगी चीजों का शौक़ था वह कोतवाली में तैनाती के दौरान भी वर्दी की जगह ब्रांडेड कपड़े पहनती थी। डायल 112 में ट्रांसफर होने पर वर्दी पहनने की वजह से वह परेशान थी और वापस कोतवाली में आने के लिए प्रयास कर रही थी। उसके पास से एक आईफोन भी मिला है उसे हत्या के मामले में जेल भेज दिया गया है वहीं पुलिस उसके मोबाइल रिकॉर्ड्स की जांच करने में जुटी है।

Previous post नाइट क्लब में आग लगने से तीन महिलाओं सहित 25 लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल
Next post गोंडा:वरिष्ठ सहायक को 5 हजार घूस लेते एंटी करप्शन ने दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *