बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ ऐसा कर गए जिससे एक बार फिर विवादों के घेरे में आ खड़े हुए उनकी इस हरकत के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। आपको बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सर्वजनिक मंच से एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटाते दिख रहे हैं दरअसल, ये आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देने वाले समारोह का वीडियो है, वही इस वीडियो के वायरल होते ही आरजेडी और कांग्रेस ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है विपक्षी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से ये वीडियो साझा किया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर निशाना साधा है। वहीं इस घटना पर मौलाना सुफियान निज़ामी भड़कते हुए नजर आए उन्होंने कहा कि महिलाओं के हिजाब को खींचने का अधिकार किसी का नही है हिजाब हमारा धार्मिक अधिकार है यह बड़ी ही शर्मनाक हरकत है बिहार के CM को माफी मांगनी चाहिए ऐसी घटना की सभ्य समाज में जगह नहीं, नीतीश दिमागी तौर पर सही नहीं है।
