भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया इसके बाद साउथ अफ्रीका कि टीम 20 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। जीत के लिए भारत को 118 रन बनाने थे, वहीं इस मैच में भारत ने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया और टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली और कैच आउट हुए। शुभमन गिल ने 28 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली, सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हो गए वहीं तिलक वर्मा ने नाबाद 25 रन की पारी खेली जबकि शिवम दुबे भी 4 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
