Bihar Lok Sabha Polss: 'INDIA' गठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, RJD-26, कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव; जान – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: March 29, 2024 10:02 AM IST
By Shivani sharma
Bihar Seat Sharing: लोकसभा चुनावों में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है. अगले महीने यानि 19 अप्रैल को पहले चरण में देशभर में वोट डाले जाएंगे. चुनाव की तारीखों का घोषणा होने के साथ ही देशभर में उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है. वहीं अगर बिहार राज्य की बात की जाए तो गुरुवार (28 अप्रैल) को बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों का बंटवारा तय किया जा चुका है.

जिसको लेकर आज (29 मार्च)  को दोपहर 12 बजे पटना के राजद कार्यालय में एक प्रेस कॉफ्रेस हुई. जिसमें सीट बंटवारे को लेकर घोषणा की गई. आपको बता दें कि महागठबंधन के महत्वपूर्ण नेताओं में तेजस्वी यादव, अखिलेश सिंह, राहुल गांधी जैसे कई बड़े नेता शामिल हैं. इसके अलावा सूत्रों के अनुसार सीट बंटवारे को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसमें झारखंड में राजद को एक अतिरिक्त सीट मिलेगी. अब RJD चतरा के अलावा पलामू सीट पर भी अपना प्रत्याशी खड़ा करेगा.
Lok Sabha elections 2024 | Bihar: RJD, Congress and Left leaders hold a joint press conference and announce seat allocation.
RJD to field its candidates on 26 seats, including on Purnea and Hajipur.
Congress on 9 seats, including Kishanganj and Patna Sahib
Left on 5… pic.twitter.com/ltnrsiPDQG
— ANI (@ANI) March 29, 2024


बिहार में महागठबंधन में सीटों का बंटवारा तय किया जा चुका है, ये बंटवारा कुछ नियम और शर्तों के तहत किया गया है. वहीं इस बात की घोषणा आज पटना में एक कॉफ्रेंस के जरिए कर दी गई है.
राजद (RJD) 26 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी, जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वाम दल 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार लेकर आएगा. इनमें सीपीआई-M 3 सीटों पर, CPI 1 और CPM 1 सीट पर प्रत्याशित उतारेगा.
राजद अपने उम्मीदवारों को औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा, सारण, पाटलिपुत्र, बक्सर, उजियारपुर, जहानाबाद, दरभंगा, बांका, अररिया, मुंगेर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधुबनी, सिवान, शिवहर, वैशाली, हाजीपुर, सुपौल, वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, और मधेपुरा से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है.

कांग्रेस की 9 सीटें इस प्रकार हैं – किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, पटना साहिब, सासाराम, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, और मधेपुरा या सुपौल, महाराजगंज.
इसके अलावा वाम दल अपने प्रत्याशियों को आरा, काराकाट, और नालंदा से चुनावी मैदान में उतारेगा. वहीं सीपीआई बेगूसराय से उम्मीदवार खड़ा करेगी, जबकि सीपीएम खगड़िया से चुनाव लड़ेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन में रार! पूर्णिया सीट हाथ से जाने के बाद पप्पू यादव का बड़ा ऐलान
Bihar Lok Sabha Polls: पप्पू यादव को झटका, कन्हैया कुमार के साथ भी हो गया खेला! लालू यादव के 'दांव' से सब हुए चित!
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 30 या 31 मार्च को, पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी
Bihar Lok Sabha Polss: ‘INDIA’ गठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, RJD-26, कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव; जानें पूरी डिटेल्स
Patna Sahib Lok Sabha Election: पटना साहिब में रविशंकर प्रसाद कायम रख पाएंगे BJP का दबदबा? जानें क्या कहते हैं आंकड़े
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post Mukhtar Ansari Death: जेल में बंद अब्बास की SC में अर्जी, पिता मुख्तार के जनाजे में शामिल होने की इजाजत मांगी – Aaj Tak
Next post PM Modi ने बताया कहां होना चाहिए AI का सबसे सही इस्तेमाल, Deepfake को लेकर क्या कहा?.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *