PM Modi ने बताया कहां होना चाहिए AI का सबसे सही इस्तेमाल, Deepfake को लेकर क्या कहा?.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल आम आदमी के रोजमर्रा के जीवन को आसान बनाने के लिए करने की जरूरत पर बल दिया है। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने डीपफेक में एआई के इस्तेमाल को लेकर चिंता भी जताई और इसके गलत इस्तेमाल से लोगों को बचाने के लिए ऐसे डीपफेक पर एआई जेनेरेटेड की जानकारी देने की जरूरत भी बताई।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। PM Modi Bill Gates Meet: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल आम आदमी के रोजमर्रा के जीवन को आसान बनाने के लिए करने की जरूरत पर बल दिया है। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने डीपफेक (Deepfake) में एआई के इस्तेमाल को लेकर चिंता भी जताई और इसके गलत इस्तेमाल से लोगों को बचाने के लिए ऐसे डीपफेक पर एआई जेनेरेटेड की जानकारी देने की जरूरत भी बताई।

prime article banner

बिल गेट्स ने की  विकसित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रशंसा

बिल गेट्स ने भारत में विकसित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और इसके व्यापक इस्तेमाल की प्रशंसा भी है। नमो एप पर एक सेल्फी के सहारे प्रधानमंत्री के साथ खींचे गए सभी फोटो को देखकर गेट्स आश्चर्यचकित भी थे। एआई के बेहतर इस्तेमाल का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि जी-20 सम्मेलन के दौरान इसका इस्तेमाल कर विदेशी मेहमानों और स्थानीय ड्राइवरों के बीच सुचारू संवाद सुनिश्चित किया गया था।

इसी तरह से उन्होंने काशी तमिल संगमम् में एआई के सहारे अपने भाषण को रियल टाइम में तमिल में अनुवाद के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने नमो एप पर एआइ के इस्तेमाल को खुद देखने के लिए बिल गेट्स को अपनी सेल्फी लेने को कहा। सेल्फी लेते ही गेट्स के प्रधानमंत्री मोदी के साथ सभी तस्वीरें स्क्रीन पर आ गई। मोदी ने कहा कि 20 साल के दौरान उनके साथ खींची अपनी तस्वीर को कोई भी व्यक्ति सेल्फी के माध्यम से प्राप्त कर सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बिल गेट्स को बताया कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के सहारे देश में डिजिटल डिवाइड को खत्म करने में सफल रहा है और सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी लोग बिना किसी दिक्कत के इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

चौथी आर्थिक क्रांति में डिजिटल की अहम भूमिका

उन्होंने चौथी आर्थिक क्रांति में डिजिटल की अहम भूमिका होने का उल्लेख करते हुए कहा कि गुलामी के कारण भारत पहली और दूसरी औद्योगिक क्रांति में पिछड़ गया था और लेकिन चौथी औद्योगिक क्रांति में वह निश्चित रूप से अपना स्थान बनाने में सफल होगा।

सुदूर इलाकों में मिल रही महानगरों जैसी सुविधा

बिल गेट्स द्वारा भविष्य में डिजिटल के इस्तेमाल के आयाम के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वे स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि में डिजिटल टेक्नोलॉजी के बड़े पैमाने पर प्रयोग के प्रयास कर रहे हैं और यह काम शुरू भी हो गया है। उनके अनुसार, दो लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर को बड़े अस्पतालों से जोड़कर सुदूर के इलाकों में भी महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम शुरू हो गया है।

ड्रोन दीदी योजना पर क्या बोले पीएम मोदी

इसी तरह से शिक्षा में आडियो, वीडियो कंटेंट के सहारे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षकों की कमी को दूर करने का काम किया जा रहा है और बच्चे इसे पसंद भी कर रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल और दो लाख ड्रोन दीदियां बनाने की योजना के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे कृषि को अत्याधुनिक बनाने के साथ-साथ महिलाओं के प्रति पुरानी मानसिकता को खत्म करने में भी मदद मिल रही है।

जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी और बिल गेट्स के बीच जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से निपटने के उपायों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने गेट्स को भारत के लाइफ मिशन के बारे में बताया, जिसके तहत पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जीवन शैली को इसके अनुकूल बनाना जरूरी है।

महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाना नई सरकार की पहली प्राथमिकता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिल गेट्स को बताया कि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाना उनकी पहली प्राथमिकता है और इस पर रिचर्स के लिए आगामी बजट में विशेष प्रविधान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कैंसर की वजह से छोटी-छोटी बच्चियों का जीवन खतरे में पड़ जाता है। इस पर भारत में विशेष रिसर्च शुरू किया जाएगा ताकि देशी सस्ता टीका तैयार किया जा सके।
भारत में बन कोरोना के देशी देशी टीके और 200 करोड़ से अधिक डोज का सफल टीकाकरण अभियान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अपनी तीसरी पारी में वे देश की सभी बच्चियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराना चाहते हैं।  
यह भी पढ़ेंः PM Modi Bill Gates Meet: मोदी जैकेट पर पीएम ने बिल गेट्स को सुनाया मजेदार किस्सा; कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता कि…
यह भी पढ़ेंः Bill Gates और Modi के बीच AI को लेकर क्या हुई बात? सवाल-जवाब का कुछ यूं चला सिलसिला…

source

Previous post Bihar Lok Sabha Polss: 'INDIA' गठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, RJD-26, कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव; जान – India.com हिंदी
Next post UP Breaking News Live यूपी में आंधी बारिश का अलर्ट – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *