इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड की विजेता की घोषणा हो गई है. भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2025 चुना गया.
अवॉर्ड मिलने के बाद स्मृति मंधाना ने कहा, “ये अवॉर्ड देने के लिए बीबीसी का शुक्रिया. साल 2025 बेहद ख़ास रहा. मुझे खुशी है कि मैं टीम की जीत में योगदान दे सकी.”
इस साल इस अवॉर्ड के लिए पांच दावेदार थे- क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, निशानेबाज़ सुरुचि सिंह और एथलीट ज्योति याराजी.
वहीं चेस ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को बीबीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर 2025 अवॉर्ड मिला है और बीबीसी पैरा-स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2025 अवॉर्ड पैरा एथलीट प्रीति पाल को मिला है.
प्रीति पाल पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में ट्रैक एंड फील्ड में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय पैरा एथलीट हैं.
शूटर अंजलि भागवत को बीबीसी लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025 मिला है.
बीबीसी स्टार परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर 2025

स्टार परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर 2025 हैं…
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- इंडियन ब्लाइंड वीमेन्स क्रिकेट टीम
- भारतीय महिला कबड्डी टीम
- सिमरन शर्मा
- एकता भयान
- दीप्ति जीवांजी
- प्रीति पाल
-
चेंजमेकर्स ऑफ द ईयर
- भारतीय महिला आइस हॉकी टीम: गैर-परंपरागत खेल में बाधाओं को पार करने के लिए.
- राजबीर कौर: भारतीय फ़ील्ड हॉकी खिलाड़ी और भारतीय राष्ट्रीय महिला टीम की पूर्व कप्तान.
- सविता पुनिया: भारतीय फ़ील्ड हॉकी खिलाड़ी और राष्ट्रीय टीम की मौजूदा सदस्य.
- पानी देवी: खेल जगत में ज़मीनी स्तर पर प्रभावशाली योगदान के लिए.
