108 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, दो    अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जनपद की श्रीरामपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मिश्रौली रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल होंडा साइन से बिहार ले जाई जा रही 12 पेटी कुल 108 लीटर अवैध देशी शराब बंटी बबली बरामद की। पुलिस ने मौके से दो अंतर्राज्यीय तस्करों विशाल निवासी खलवा, थाना नौतन, सिवान, बिहार और शुभम यादव निवासी अहीर टोला, थाना नौतन, सिवान, बिहार को गिरफ्तार किया।
बरामद शराब की कीमत लगभग 26 हजार रुपये तथा मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। इस संबंध में थाना श्रीरामपुर पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous post अभियान के दौरान 128 वाहनों का ई-चालान, 10 वाहन सीज 
Next post इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर बनने के बाद क्या बोलीं स्मृति मंधाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *