भारत में महिला क्रिकेट को दर्शकों से मिल रही ‘गुगली’, राजीव शुक्ला ने ऐसा क्यों कहा

Spread the love

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि लोग महिला क्रिकेट का समर्थन नहीं कर रहे हैं.

राजीव शुक्ला सोमवार को दिल्ली में बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड 2025 की विजेता हैं.

इस अवॉर्ड के लिए पांच दावेदार थे- क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, निशानेबाज़ सुरुचि सिंह और एथलीट ज्योति याराजी.

राजीव शुक्ला ने कहा, “हमारी दो महिला क्रिकेटर्स को अवॉर्ड देने के लिए बीबीसी का शुक्रिया. हमारी महिला क्रिकेट टीम बहुत अच्छा कर रही है. उन्होंने हाल ही में वर्ल्ड कप जीता, उस पर हर किसी को गर्व होना चाहिए. बीसीसीआई महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रही है.”

“महिला क्रिकेटर्स की सैलरी बढ़ाई गई है. उनके मैचों की संख्या में इजाफा हुआ है. पहले से ज्यादा मैच करवाए जा रहे हैं. पुरुष क्रिकेटर्स के बराबर ही उनके मैच हो रहे हैं.”

राजीव शुक्ला ने कहा, “लेकिन असली समस्या आप लोगों से है. आप लोग महिला क्रिकेट का समर्थन नहीं कर रहे हैं. मैदान पर दर्शक ही नहीं है. हाल ही में महिला प्रीमियर लीग हुई, कितने लोग उसके मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे? स्टेडियम पूरी तरह खाली थे. टीवी पर कोई रेटिंग नहीं आई. मेरी आपसे अपील है कि आप महिला क्रिकेट का साथ दें, तभी वो पुरुष क्रिकेट के बराबर पहुंच सकती हैं.”

Previous post इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर बनने के बाद क्या बोलीं स्मृति मंधाना
हरियाणा-पंजाब समेत 8 राज्यों में बारिश की चेतावनी, देश के इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, जानें मौसम का ताजा हाल Next post हरियाणा-पंजाब समेत 8 राज्यों में बारिश की चेतावनी, देश के इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, जानें मौसम का ताजा हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *