तीरंदाज निकिता सिंह ने रैंकिंग राउंड में 314–315 का स्कोर कर हासिल किया पहला स्थान 

Spread the love

आंध्र प्रदेश। के विजयवाड़ा में आयोजित खेलो इंडिया विमेंस नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एसबीआई एसीई प्रोग्राम से जुड़ी तीरंदाज निकिता सिंह ने रैंकिंग राउंड में 314–315 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया और एलिमिनेशन में छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश की प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए स्वर्ण पदक जीता।
मानस्वी शिवप्रकाश ने 319–311 के स्कोर के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि भावना सिंह ने 316–307 के स्कोर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में उत्कृष्ट खेल दिखाया।
अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच संजीव सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि लक्ष्य ओलंपिक है और संस्थान देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous post 18 वर्ष से कम बालिका व 21 वर्ष से कम युवक का विवाह कराने पर एक लाख जुर्माना व दो वर्ष कारावास का प्रावधान : संजय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *