प्रयागराज. जौनपुर के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की याचिका पर गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. हाईकोर्ट में लगभग 1 घंटे 52 मिनट तक चली बहस के बाद अदालत ने सात साल की सजा के खिलाफ़ दाखिल अर्जी पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है. जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच इस मामले में शुक्रवार को अपना फैसला सुना सकती है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अगर सजा पर रोक लगाई तभी धनंजय सिंह लोकसभा का चुनाव लड़ सकेंगे. मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को ट्रायल कोर्ट ने रिकॉर्ड पेश किया था, जबकि राज्य सरकार की ओर से पहले ही जवाबी हलफनामा दाखिल किया गया था. बुधवार को अदालत में याचिका पर कई घंटे की लम्बी बहस चली थी.
हाईकोर्ट में धनंजय सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुधीर वालिया, वरिष्ठ अधिवक्ता सगीर अहमद, कार्तिकेय सरन और एसपी सिंह ने पक्ष रखा. जबकि सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता पीसी श्रीवास्तव, अपर शासकीय अधिवक्ता जेके उपाध्याय, विकास सहाय और दीपक मिश्र ने अभियोजन का पक्ष रखा. अभियोजन ने सजा रद्द किए जाने का पुरजोर विरोध किया.
गौरतलब है कि जौनपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली 7 साल की सजा के खिलाफ धनंजय ने क्रिमिनल अपील दाखिल कर सजा को रद्द किए जाने और फैसला आने तक जमानत पर रिहा किए जाने की गुहार लगाई है. इसके साथ ही अदालत का अंतिम फैसला आने तक सजा पर रोक लगाए जाने की भी गुहार लगाई है. हम आपको बता दें कि 7 साल की सजा होने की वजह से धनंजय सिंह अभी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. दरअसल, पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट के तहत 2 साल से ज्यादा की सजा पाने वाला व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है. जौनपुर की अदालत में 6 मार्च को धनंजय सिंह को 7 साल की सजा सुनाई थी. अपहरण के मामले में धनंजय को दोषी करार देकर सजा का ऐलान किया गया था. हालांकि हाईकोर्ट से चुनाव से पहले राहत मिलने की उम्मीदें धूमिल होने के बाद ही धनंजय सिंह ने पत्नी श्री कला रेड्डी को बीएसपी के टिकट पर जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है.
.
Tags: Allahabad news, UP latest news
1993 में रिलीज हुआ गाना तो मच गया बवाल, दूरदर्शन और AIR ने लगा दिया बैन, लेकिन बाजार में बिक गए 1 करोड़ कैसेट
'मैं आपका आभारी हूं, हमेशा एहसाान मानूंगा..,' राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने क्यों कही ये बात?
क्या आप रेगुलर लगाती हैं चेहरे पर फाउंडेशन? चेहरा हो जाएगा बर्बाद, खो जाएगी स्किन की चमक, फायदे कम होंगे ये 6 नुकसान
800 साल पुराने कबीर के दोहे से चुराई गजल, 25 साल से है शराबियों की महिफल की शान, आमिर खान को बनाया था सुपरस्टार
वो सुपरस्टार जिसने 25 महीने में दी 8 फिल्में, 7 डिजास्टर एक हिट, ठुकरा चुका है कई अवॉर्ड विनिंग ब्लॉकबस्टर्स
धड़कने तेज, डर से हालत खराब, सिर्फ 1 चीख और खड़े हो जाते हैं रोंगटे, इस फिल्म को अकेले देखने की न करें हिम्मत
ना दुकान न मॉल, ठेले पर क्वालिटी की गारंटी, कमाई इतनी कि पार्ट टाइम कारोबार शुरू कर देंगे
JCB से तालाब की खुदाई में मिला था 40 इंच का शिवलिंग, अब वहां बन गया भव्य शिव-पार्वती मंदिर, देखिये PHOTOS
Lok Sabha Chunav: एमपी की 6 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग कल, इन ब्यूटीफुल लेडीज के हाथों में है बड़ी जिम्मेदारी
