![]()
By धीरज मिश्रा | Published: April 26, 2024 04:01 PM2024-04-26T16:01:21+5:302024-04-26T16:04:07+5:30
Narendra Modi In Munger: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के मुंगेर में थे। यहां पीएम मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने अपना भाषण मैथिली भाषा में की। पीएम मोदी ने कहा कि ये मुंगेर की ये धरती स्वाभिमान की धरती है, विरासत की धरती है। इस क्षेत्र ने भारत की समृद्धि का वो दौर देखा है, जिसकी कल्पना तक मुश्किल हो जाती है। आज एनडीए सरकार, भारत की वही समृद्धि लौटाने का प्रयास कर रही है और इस समय दुनिया भी जानती है कि ये समय भारत का समय है।
#WATCH | Addressing a public rally in Bihar's Munger, PM Modi says, "There is NDA model on one side and there is INDI Alliance model on the other. INDI alliance model is appeasement and NDA's model is satisfaction… We gave toilets, gas, electricity connection and water… pic.twitter.com/IfkxF3g5hu
— ANI (@ANI) April 26, 2024

दुनिया को भी लगता है कि जितनी मजबूत सरकार भारत के लोग बनाएंगे, दुनिया को भी उतनी ही मजबूती मिलेगी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज बिहार में लड़ाई एनडीए के संतुष्टिकरण मॉडल और इंडी गठबंधन के तुष्टिकरण मॉडल के बीच है। लालटेन वाले अंधकार युग में जो जंगलराज चलता था, उसे मुंगेर ने सबसे अधिक सहा है। पहले हर कोई यहां से पलायन के बारे में सोचता था, लेकिन जेडीयू और बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने लालटेन के उस अंधकार युग से बिहार को बाहर निकाला है।
#WATCH | Addressing a public rally in Bihar's Munger PM Modi says, "The world also thinks that the stronger the government in India, the world will also get the same strength… India's reputation has improved in the last 10 years, it is not because of Modi but because of the… pic.twitter.com/oI1V8fsleT

अब जब भारत तेजी से विकसित हो रहा है, तो बिहार के तेज विकास का यही समय है। 10 साल में भारत की साख बढ़ी है, आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज दुनिया के हर देश में भारत के लोगों का गौरव बढ़ रहा है, भारत का सम्मान बढ़ रहा है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस विरासत टैक्स लगाकर आपसे लूटी गई संपत्ति को कांग्रेस अपने खास वोट बैंक को बांट देगी। आज पूरा देश, नौजवान, बुजुर्ग मां-बाप चिंतित हैं। इसलिए एक स्वर से पूरा देश कह रहा है- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। कांग्रेस के शहजादे ने कहा है, देशभर में हर परिवार की कमाई का, प्रॉपर्टी का सर्वे करेंगे।
भ्रष्टाचार करके लोगों को तबाह करने वाली कांग्रेस की बुरी नजर अब आपकी संपत्ति पर पड़ गई है। कांग्रेस आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर आप पर विरासत टैक्स लगाएगी। यानी अब आप अपनी संपत्ति अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे। कांग्रेस सत्ता में आई तो वह आपकी संपत्ति का आधे से अधिक हड़प लेगी।
FOLLOW US :
Copyright © 2024 Lokmat Media Pvt Ltd