झूठ की मशीन बन गए हैं PM, राहुल गांधी बोले- हताश, निराश और हारे हुए प्रधानमंत्री की बातें सुनिए – Jansatta

Spread the love

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बहकी-बहकी और झूठी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनकी 300 में से 150 से ज्यादा सीटें छीन कर सरकार बना रही है।
उन्होंने कहा, “एक हताश, निराश और हारे हुए प्रधानमंत्री की बातें सुनिए: कांग्रेस आपके घर का कमरा छीन लेगी, कांग्रेस आपके गले का मंगलसूत्र छीन लेगी, कांग्रेस आपकी भैंस छीन लेगी।”
उन्होंने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी ऐसी बहकी बहकी और झूठी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस उनकी 300 में से 150 से ज्यादा सीटें छीन कर सरकार बना रही है।”
राहुल गांधी ने कहा कि इस डर में मोदी, प्रधानमंत्री की गरिमा भूल ‘झूठ की मशीन’ बन गए हैं। INDIA की सरकार जनता से लेगी नहीं, उन्हें देगी – उतना ही पैसा जितना मोदी ने अपने अरबपति मित्रों पर लुटाया है। हमारी सरकार ‘अडानियों’ की नहीं ‘हिंदुस्तानियों’ की होगी।
कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सहयोगी जनता दल सेक्युलर के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कई महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न के अपराध की जानकारी थी इसके बावजूद उन्होंने मतदाताओं ने उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा, “उन्होंने न सिर्फ उनकी (प्रज्वल) प्रशंसा की बल्कि 14 अप्रैल को उनके पक्ष में मतदान करने की भी अपील की।”
श्रीनेत ने इस दौरान बताया कि कर्नाटक महिला आयोग ने प्रज्वल द्वारा किए गए कथित यौन अपराध में स्वत: संज्ञान लिया और पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री को तुरंत पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि कुछ घंटों के भीतर ही SIT गठित की गई और प्रज्वल एवं उनके पिता रेवन्ना को समन भेजा गया जो इस मामले में आरोपी हैं।

source

Previous post Just 8% women candidates contested first two phases of Lok Sabha polls – The Hindu
Next post Sagar Lok Sabha Chunav 2024: सीएम मोहन यादव बोले- इस बार लाड़ली बहनों के खातों में पांच मई को डाली जाएगी राशि – Nai Dunia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *