Sagar Lok Sabha Chunav 2024: सीएम मोहन यादव बोले- इस बार लाड़ली बहनों के खातों में पांच मई को डाली जाएगी राशि – Nai Dunia

Spread the love

नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बुधवार को बीना में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने मंच से जानकारी दी कि इस बाद पांच मई को लाड़ली बहनों की राशि खातों में डाली जाएगी। डा. यादव ने कहा कि राहुल गांधी को झूठ की मशीन बतलाया, वह संविधान के नाम पर कोई और किताब जनता को दिखलाते रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।

LIVE: लोकसभा क्षेत्र एवं जिला सागर के बीना में आयोजित आमसभा में सहभागिता #AbkiBaar400Paar #ModiKiGuarantee https://t.co/4mo1ULbhcQ— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) May 1, 2024

मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि यहां तो सूर्य देवता और जनता में होड़ लगी है। तापमान के साथ भीड़ भी बढ़ती जा रही है। कल एमपी की धरती पर पप्पू आए, झूठ की मशीन हैं। जब भी बोले झूठ ही बोले। सबके बीच किताब दिखाई, बोले संविधान की किताब है। आरोप लगाए भाजपा संविधान बदल देगी। दोस्तों वो किताब और कोई है। राहुल गांधी ने मीडिया पर आरोप लगाया कि वे केवल मोदी को दिखाते हैं, भाई तुम भी तो बनो दिखने लायक।

कांग्रेस ने किए कई संशोधन

मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि सबसे पहले संविधान को बदलने का काम कांग्रेस ने किया। नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी सहित अन्य ने संविधान संशोधित किया। इंदिरा गांधी ने 29 बार संशोधन किया। इन्होंने कश्मीर में धारा 370 लगाई, जिसमें 40 हजार निर्दोष लोग मारे गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 खत्म की। देश के अंदर आतंकवाद खत्म किया। मोदी है तो मुमकिन है।

सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की, कांग्रेस के नेता सबूत मांगते हैं। दस साल से देश में एक भी आतंकवाद की घटना नहीं हुई। जिन्होंने गरीबी नहीं देखी, वह गरीबी दूर करने की बात कहते हैं। सीएम ने केंद्र व राज्य की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कहा कि अभी राम जी मुस्कुरा रहे हैं, जल्द ही कृष्ण जी भी मुस्कुराएंगे।

source

Previous post झूठ की मशीन बन गए हैं PM, राहुल गांधी बोले- हताश, निराश और हारे हुए प्रधानमंत्री की बातें सुनिए – Jansatta
Next post आज की ताजा खबर LIVE: J&K: अरागाम में CRPF ने दो आतंकवादी सहयोगियों को किया गिरफ्तार – TV9 Bharatvarsh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *