click this icon for latest updates
Updated: May 11, 2024 10:29 PM IST
By India.com Hindi News Desk | Edited by Farha Fatima
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होना है. इससे पहले सभी नेता अपनी अपनी पार्टी के प्रचार के लिए पूरे दम से लगे हैं. आज 11 मई को पीएम मोदी ओडिशा में जनसभी को संबोधित कर रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आ गए है. वह आज दिल्ली में रोड शो करेंगे. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर अहम जानकारी मिलेगी.
लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना थके लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं. इसी सिलसिले में पीएम मोदी कोलकाता पहुंचे हैं, जहां वो कल यानी रविवार को 4 रैलियां करेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए. इसके बाद वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर लेजर शो का आयोजन किया गया.
#WATCH | Laser show underway at Dashashwamedh Ghat, in Varanasi
Union Home Minister Amit Shah, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath present. https://t.co/ZTtAzJFSwG pic.twitter.com/Svna5FZe33
— ANI (@ANI) May 11, 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के 75 साल के होने पर खुश न हो विपक्ष, वो फिर PM बनेंगे.
लोकसभा चुनाव के बीच बिहार कांग्रेस को झटका लगा है. पार्टी के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस संबंध में एक पत्र पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी भेजा है, जिसमें पार्टी छोड़ने के कई कारण गिनाए हैं.
मैं नौकरियां दूंगा,यह हमारे घोषणा पत्र में हैं. ये आरोप लगाते हैं कि मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र है. लेकिन ऐसा कर वे लोगो को भड़का रहे हैं. हमारा काम सभी के लिए है जाति धर्म से हटकर सभी के लिए काम करेंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे
शाह ने तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का कहना है कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है और इसलिए भारत को पीओके के बारे में बात नहीं करनी चाहिए.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम होने के डर से सबसे पुरानी पार्टी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर भारत का अधिकार छोड़ना चाहती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
कार डिलीवरी में हुई देरी तो 3 डीलरों को किडनैप कर प्राइवेट पार्ट पर लगाया करंट, बनाया Video; 7 लोग गिरफ्तार
दिल्ली में दहशत! स्कूलों के बाद अब 2 अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Today’s Top News LIVE: चांदनी चौक की एक दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर
रैली में PM मोदी की मां का स्केच लेकर पहुंचे युवक, भाषण के बीच एसपीजी कमांडो से कहकर मंगवाई तस्वीर। देखें VIDEO
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में 1 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
