Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: महाराष्ट्र की इन 11 सीटों पर मतदान कल, कुल 298 प्रत्याशी मैदान में – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: चौथे चरण में महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर 298 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। 13 मई यानी सोमवार की सुबह से मतदान शुरू होगा। तीन चरणों में 24 लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग हो चुकी है।
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। चौथे चरण में 13 मई यानी सोमवार को महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 298 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में पांच, दूसरे चरण में आठ और तीसरे चरण में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। चौथे चरण की 11 लोकसभा सीटों के साथ प्रदेश की 35 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं।

महाराष्ट्र की बीड लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर पंकजा मुंडे चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( शरद चंद्र पवार) से बजरंग मनोहर सोनवाणे और बसपा से सिद्धार्थ राजेंद्र टकनकर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 29 निर्दलीय समेत कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं।
चौथे चरण के 73 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 53 प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। वहीं 80 प्रत्याशी करोड़पति हैं। चौथे चरण के 10 सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में महाराष्ट्र के पांच नाम शामिल हैं।
चौथे चरण में नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।

source

Previous post चौथे चरण से पहले पटना में पीएम का रोड शो: मोदी के साथ दिखे नीतीश, मुस्लिम महिलाएं हुई शामिल; जय श्री राम के… – Dainik Bhaskar
Next post Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting LIVE: सोमवार को चौथे चरण का मतदान, 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर डाले जाएंगे वोट – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *