पटना में पीएम मोदी का रोड शो: प्रधानमंत्री बोले- 'देश का विकास महिलाओं की भूमिका के बिना संभव नहीं' – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Spread the love

पटना: बिहार की राजधानी पटना की धरती पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कदम रखा है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ मौजूद थे। पीएम मोदी ने अपने रोड शो के दौरान मीडिया के कुछ सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश की विकास यात्रा के लिए महिलाओं का विकास बेहद जरूरी है। दरअसल, महिला वोटर्स के मुद्दे पर पीएम मोदी से जब संवाददाता ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण ये मेरा कमिटमेंट है और जी-20 समिट में मैंने एक लीड लिया है, वूमेन लेड डेवलपमेंट (महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास)। इसके लिए हमें महिलाओं को मौका देना चाहिए। परंपरागत हमारी जो चीजों में महिलाओं को जोड़ते हैं, उससे ऊपर उठना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे हमने गांवों में ड्रोन दीदी बनाई। जैसे हमने महिलाओं के लिए आर्मी के दरवाजे खोल दिए। एयरफोर्स में पायलट बनाए। देश की सीमाओं पर बेटियों को भेजा। सियाचिन में हमारी बेटियां जाकर देश की रक्षा कर रही हैं। मैं इस साइकोलॉजिकल चेंज में सफल हुआ हूं। देश की विकास यात्रा में महिलाओं की शक्ति एक अतिरिक्त शक्ति बनेगी और वह परिणाम को गति देगी।

source

Previous post पी. चिदंबरम का कॉलम दूसरी नजर: क्यों झूठ बोलता है एक मजबूत नेता? – Jansatta
Next post केजरीवाल बोले- मोदी, शाह को PM बनाएंगे: दो महीने में योगी को CM पद से हटाएंगे; शाह बोले- सरकार का नेतृत्व म… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *