'यूपी में इंडिया गठबंधन का तूफान, नरेंद्र मोदी नहीं बनेंगे पीएम', राहुल गांधी लिखकर – ABP न्यूज़

Spread the love

Rahul Gandhi Speech: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (10 मई, 2024) को दावा किया कि यूपी में ‘इंडिया’ गठबंधन का तूफान आ रहा है. आप लिखकर ले लो कि बीजेपी की यूपी में सबसे बड़ी हार होने जा रही है. 
यूपी के कन्नौज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ”10 साल नरेंद्र मोदी  ने अडानी और अंबानी का नाम नहीं लिया, लेकिन जब डर गए तो अपने दो मित्रों का नाम लिया और कहा कि आकर मुझे बचाओ. ‘इंडिया’ गठबंधन ने मुझे घेर लिया है.” उन्होंने आगे कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बनेंगे. 
उन्होंने आगे कहा, ”10 से 15 दिन में आप देखना कि आपको भटकाने की कोशिश की जाएगी, लेकिन भटकना मत. हमारा मुद्दा भारत का संविधान है. इस किताब ने दलित और पिछड़ो को अधिकार दिया है.”
नरेंद्र मोदी डर गए हैं।

वे इसी डर के मारे अपने मित्रों से कह रहे हैं-

अडानी-अंबानी मुझे बचाओ..
INDIA गठबंधन ने मुझे घेर लिया है। मैं हारने वाला हूं।

: @RahulGandhi जी

📍 कन्नौज, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/nRWjuM1fiv

राहुल गांधी ने क्या कहा? 
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने मन लिया है कि वो संविधान को रद्द करने जा रहे हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. संविधान ने ही वोट से लेकर अन्य अधिकार दिए हैं. ये महात्मा गांधी और बाबा साहेब की देन है. 
उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी 22 लोगों के लिए काम करते है. पीएम मोदी ने इन 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ किया है. मेरा आपसे सवाल है कि पीएम मोदी ने आपका कितना कर्ज माफ किया है. ये केंद्र सरकार दलित, पिछड़ो, किसानों और मजदूरों की नहीं है. 
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी और राहुल गांधी को खुली बहस का न्योता, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों ने की ये मांग
 
 

source

Previous post Live: महाराष्ट्र में तीन बजे तक 42.35 फीसदी मतदान, इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला – ABP न्यूज़
Next post हेलीकॉप्टर से उतरे ही थे पीएम नरेंद्र मोदी, देखते ही रोने लग गई महिला | VIDEO में देखें प्रधानमंत्री से भाव… – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *