सारण : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इसी बीच पीएम मोदी का एक बेहद खास वीडियो सामने आया है. दरअसल, पीएम मोदी जब बिहार के सारण में रैली करने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया. उनके सामने वंदे-मातरम और जय श्रीराम के नारे लगाए गए. इतना ही नहीं पीएम मोदी के स्वागत में खड़ी भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता उन्हें देखकर भावुक हो जाती हैं और खुशी में महिला कार्यकर्ता के आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं.
महिला कार्यकर्ता पीएम मोदी से कहती हैं कि आज मेरा सपना पूरा हो गया. इसके बाद पीएम मोदी महिला कार्यकर्ता को आशीर्वाद देते हैं. फिर महिला कार्यकर्ता उनके सामने जय श्रीराम के नारे लगाती हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इससे पहले पश्चिम बंगाल के हुगली से पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया था, जो सबको भावुक कर देने वाला था. वह मंच से उतरने के बाद भाजपा की महिला और अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हैं.
#Watch | PM Modi being received at Saran, Bihar by emotional party workers. pic.twitter.com/q09erUHOyY
— DD News (@DDNewslive) May 13, 2024
महिला कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी को देख हाथ जोड़कर अभिवादन करती हैं. वहीं, एक महिला कार्यकर्ता पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की कोशिश करती हैं. लेकिन, पीएम मोदी महिला कार्यकर्ता को ऐसा करने से रोकते हैं और खुद झुककर उन्हें प्रणाम करते हैं. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपना अनुभव शेयर किया था.
कर्नाटक के सिरसी से भी पीएम मोदी की खास तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उन्होंने हेलीकॉप्टर से उतरते ही अकोला की फल विक्रेता मोहिनी गौड़ा से मुलाकात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने उनका हौसला बढ़ाया और उनके काम की तारीफ भी की थी.
Tags: Bihar News, Narendra modi, Saran News
Tags: Bihar News, Narendra modi, Saran News
पुजारी बोले: बाबा बदरीनाथ के आशीर्वाद से देश में रहेगी खुशहाली, इस बार भी कंबल पर ताजा घी मिला, जानें क्या है ये मान्यता
दिल्ली-मुंबई में भी नहीं मिलेगा शाहजहांपुर जैसा लाजवाब स्वाद, ये हैं यहां के 5 फेमस फूड
12 साल और 13 फिल्में, लेकिन किस्मत में गिरीं केवल 3 हिट, 10 साल से नहीं चखा सफलता का स्वाद, अब YRF ने भी मोड़ा मुंह?
मई के महीने में सूख गई भीमताल झील…सिल्ट में फंसी सैलानियों से भरी नाव, हालत गंभीर
सब पढ़े-लिखे, सबका इंटरनेट पर डाटा, नहीं करता कोई नशा, सारे स्कूल स्मार्ट, हर जगह CCTV कैमरा, ये है गांव
अनोखे झरनों के लिए जाना जाता है ये द्वीप, खूब लुभाते हैं यहां के नजारे और एकांत बीच, कम आते हैं भीड़
प्रेग्नेंट होने की Good News पर भी 3 दिन नहीं सो सकीं आलिया भट्ट, अब किया खुलासा, कहा- शायद मैं अच्छी बेटी नहीं..,
PHOTOS : छोटे पर्दे पर छायीं बिहार की ये हसीनाएं, झांसी की रानी से लेकर अनुपमा तक में हैं इनके जलवे
साल में एक दिन निकलती है यह शाह रथयात्रा, देखने आते हैं लाखों लोग, भगवान महावीर रथ पर होते हैं तैयार
