PM Modi Namankan Live: पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होंगे CM साय.. कई राज्यों के मुख्यमंत्री जुटेंगे वाराणसी में, कल होगा शक्ति प्रदर्शन – IBC24 News (हिंदी)

Spread the love

सवाल आपका है
Home » Lok-sabha-chunav » CM Sai will participate in PM Modi’s nomination. Chief Ministers of many states will gather in Varanasi, there will be a show of strength tomorrow.

वाराणसी: लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं जबकि चौथे चरण के लिए मतदान जारी हैं। इस चरण में 10 राज्यों के 96 सीटों पर मतदान होगा। (PM Modi Nomination Road Show Live Update) वही इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं।
Asaduddin Owaisi Latest News: ओवैसी ने खुद को बताया ‘राष्ट्रवादी चेहरा’.. कहा, 400 पार हुआ तो चला जाएगा संविधान
दरअसल पीएम मोदी कल यानि मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के सामने कांग्रेस ने अजय राय को खड़ा किया है। नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले वे बनारस में रोड शो करेंगे। अजय राय ने शुक्रवार, 10 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। वाराणसी सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने अतहर जमाल लारी को खड़ा किया है। श्याम रंगीला निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा।लंका गेट से शुरू होगा पीएम मोदी का रोड शोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी में रोड शो कई मायनों में बेहद खास होने जा रहा है।
इसी बेच खबर मिली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन रैली और रोड शो में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय कल वाराणसी जायेंगे। (PM Modi Nomination Road Show Live Update) उनके अलावा भाजपा शासित और सहयोगी दल के मुख्यमंत्री भी इस बड़े आयोजन में शामिल होंगे। इस तरह मंगलवार को धर्मनगरी में भाजपा इस लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं।
Ujjain Video : चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी की मनमानी,…
Allu Arjun voted : ‘आज का दिन अगले 5 वर्षों…
Asaduddin Owaisi Latest News: ओवैसी ने खुद को बताया ‘राष्ट्रवादी…
MP Lok Sabha Chunav 2024 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Dhar News : लोकसभा चुनाव में कार्यरत कर्मचारी की हार्ट…

source

Previous post GT vs KKR Live Score: अहमदाबाद में फिर तेज बारिश, पांच-पांच ओवर के मुकाबले के लिए यह है कट ऑफ टाइम – अमर उजाला
Next post लोकसभा चुनाव-2024: पटना में तेजप्रताप ने मंच पर कार्यकर्ता को धक्का दिया, उसका पैर गलती से RJD विधायक के पै… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *