लोकसभा चुनाव में सोमवार 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग हो गई। इस बीच, पटना में RJD विधायक तेजप्रताप यादव बहन मीसा भारती के नामांकन में एक कार्यकर्ता पर गुस्सा नाराज हो गए। तेजप्रताप ने भरे मंच से उसे धक्का दे दिया। इसके चलते कार्यकर्ता नीचे गिर गया। मीसा ने तेजप्रताप को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
इसके बाद राबड़ी और मीसा मंच पर सामने आए और लोगों का ध्यान अपनी ओर करने लगे। तेजप्रताप फिर नहीं माने, वे कार्यकर्ता की ओर गुस्से में दौड़े।
मंच पर मौजूद नेताओं ने उन्हें रोका। इसके बाद तेजप्रताप और उस कार्यकर्ता को कई नेता घेरकर खड़े हो गए। कार्यकर्ता का नाम विपिन है। गलती से उसका पैर तेजप्रताप के पैर पर चढ़ गया। इसके बाद उन्हें गुस्सा आ गया और धक्का दे दिया। मीसा के नॉमिनेशन के बाद पटना के एसकेएम हॉल में सभा हो रही थी, जहां ये वाकया हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ें…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार 13 मई को झारखंड के हजारीबाग में सभा की। उन्होंने कहा कि अगर इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीतते हैं तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे। देश का संविधान, लोकतंत्र और लोग खतरे में हैं। अगर आपके पास मौलिक अधिकार नहीं होंगे तो आप गुलाम बन जाएंगे। खड़गे ने ये भी कहा कि आपने (मोदी) हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। आप अडाणी-अंबानी को गिरफ्तार क्यों नहीं करते? अगर विपक्षी गठबंधन सत्ता में आता है तो भाजपा सरकार द्वारा गिरफ्तार किए गए I.N.D.I.A. ब्लॉक के सभी नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में चल रहे लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार कैंपेनर की सूची जारी कर दी है। इसमेें सीएम भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, जेल में बंद मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और विदेश में आंखों का इलाज कराने गए सांसद राघव चड्ढा और सुनीता केजरीवाल समेत 40 लोगों के नाम हैं। इसके अलावा दिल्ली और पंजाब के मंत्री और विधायकों को भी सूची में जगह दी गई है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार 13 मई को बोनगांव की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की महिलाओं के शोषण के झूठे आरोप लगाकर उनके आत्मसम्मान से मत खेलिए।
प्रधानमंत्री ने रविवार 12 मई को बंगाल में चार रैलियां की थीं। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि संदेशखाली में TMC नेताओं ने महिलाओं का यौन शोषण किया और उनकी जमीन हड़पी।
वहीं, चौथे फेज में बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हुई। कई जगहों पर हिंसा की खबरें आईं। इस पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इन घटनाओं के पीछे TMC के गुंडे हैं। वे चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन केंद्रीय सुरक्षा बल हिंसा को नाकाम कर रहे हैं। TMC के ही लोग भाजपा पर फर्जी केस भी दर्ज करा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी में रोड शो शुरू हो चुका है। मोदी 6 किमी लंबा रोड शो कर रहे हैं।मोदी के साथ रथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में वाराणसी में रोड शो करेंगे। 6 किमी लंबा रोड शो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से रोड शो शुरू होगा, जो काशी विश्वनाथ मंदिर पर खत्म होगा। मोदी का रोड शो करीब 5 घंटे चलेगा।
पीएम के साथ रथ पर सीएम योगी आदित्यनाथ रहेंगे। मोदी के रथ के पीछे की गाड़ियों में दूसरे सीनियर बीजेपी लीडर्स रहेंगे। 10 लाख लोगों को रोड शो में जुटाने की तैयारी है। 5 लाख घरों में भाजपा ने निमंत्रण पत्र बांटे हैं। कल मोदी नामांकन भरेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार दौरे के दूसरे दिन सोमवार 13 मई को पीएम मोदी पटना के श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे। PM मोदी ने यहां मत्था टेका, अरदास की और लंगर में खाना खाया। इसके बाद PM ने लंगर में पंगत में बैठे लोगों के लिए रोटियां बेलीं और खाना परोसा।
PM मोदी गुरुद्वारे में करीब 20 मिनट रुके। उनके साथ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी थे। गुरुद्वारे पहुंचने के दौरान सड़क की चौड़ाई कम होने से PM का कारकेड रास्ते में फंस गया था। बैरिकेडिंग हटाकर कारकेड को आगे निकाला गया।
प्रधानमंत्री के पटना आगमन को लेकर पटना सिटी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सिख समुदाय के लोगों में काफी उत्साह दिखा। तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा को रंग रोगन करके दुल्हन की तरह सजाया गया था। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार 13 मई को बाराबंकी और रायबरेली में सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से सरकार बनाएंगे। भगवान राम भी चाहते हैं कि उनका सबसे बड़ा भक्त जीते। केवल रामद्रोही और पाकिस्तानी ही मोदी जी का विरोध कर रहे हैं।
योगी ने रायबरेली में ये भी कहा कि मुझे ये समझ नहीं आता कि राहुल गांधी का पाकिस्तान से क्या रिश्ता है। वे भारत में रहते हैं, वोट रायबरेली में चाहते हैं और उन्हें समर्थन पाकिस्तान से मिल रहा है।
राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो तरह के जवान बनाए हैं। एक- जो गरीबों का बेटा होगा, दलित, आदिवासियों, पिछड़ों का बेटा होगा, दूसरा- अमीर घर का बेटा होगा। गरीब घर के बेटे को उन्होंने अग्निवीर नाम दिया है। उससे कहा है कि तुम्हारी जान जाएगी तो तुम्हें शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा। तुम्हें पेंशन और केंटीन की सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी। अगर तुम शहीद हुए तो भारत सरकार तुम्हारे परिवार की रक्षा नहीं करेगी। अगर आप अग्निवीर नहीं हो, अगर आप सीनियर अफसर या चार में से एक हो तो आपको पेंशन मिलेगी, शहीद का दर्जा मिलेगा, मेडल मिलेगा, सरकार अंतिम समय तक आपके परिवार की रक्षा करेगी।
ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी चुनावी सभा में बोले- अब शादी कर लूंगा:रायबरेली में कहा- ये मेरी 2 माताओं की कर्मभूमि, इसलिए यहां से चुनाव लड़ने आया हूं
लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच UPA की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें उन्होंने कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना के बारे में बताया है।
सोनिया ने कहा स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है, लेकिन आज महिलाओं को भयंकर महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस एक क्रांतिकारी कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा- कांग्रेस महालक्ष्मी योजना से गरीब परिवारों की महिलाओं को 1 लाख रुपए देकर उनकी स्थिति में सुधार करेगी। कर्नाटक और तेलंगाना में पहले ही हमारी गारंटियों ने करोड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है।
कांग्रेस की योजनाओं ने लाखों भारतीयों को ताकत दी है। इस कठिन समय में मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही हाथ आपके हालात बदलेगा।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक चीफ महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और अवैध गिरफ्तारी को रोकने के लिए चुनाव आयोग को लेटर लिखा है। मुफ्ती ने कहा- मुझे पता चला है कि केंद्र सरकार के कहने पर राज्य प्रशासन, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मतदाताओं और समर्थकों को डराने-धमकाने में लगा है।
महबूबा ने लिखा- मैं पुलवामा और शोपियां जिलों में सुरक्षा एजेंसियों की छापेमारी और पीडीपी कार्यकर्ताओं को परेशान करने की खबरों से बहुत परेशान हूं। कई पार्टी सदस्यों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को बिना किसी कारण के मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया है।
पीडीपी चीफ ने चुनाव आयोग से अपील की- मैं आपसे चुनाव में धांधली की किसी भी कोशिश को नाकाम करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए तुरंत एक्शन लें।
टीवी आर्टिस्ट श्याम रंगीला 13 मई यानी आज वाराणसी से नामांकन करेंगे। वह यहां से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
श्याम रंगीला जयपुर के रहने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने नामांकन से पहले दैनिक भास्कर से बात की और उन सभी सवालों के जवाब दिए जिनके जवाब लोग उनसे जानना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को हो चुकी है। आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
