यूपी में के मौसम में 15 मई तक कोई बदलाव नहीं! जानें- आपके जिले का हाल – Bhartiya Basti

Spread the love

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश, आंधी और बौछारों के बीच कई जिलों में मौसम ठीक ठाक था. हालांकि आगे आने वाले दिनों स्थिति और गंभीर हो सकती है. एक ओर जहां प्रचंड गर्मी के आसार हैं वहीं दूसरी ओर अब कोई राहत का रास्ता नहीं दिख रहा है. 
मौसम विभाग की लखनऊ इकाई ने जो अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक 14 मई 2024 तक यूपी में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें: UP Board Toppers List District Wise: यूपी के कौन से जिले से कितने टॉपर, यहां देखें बोर्ड की पूरी लिस्ट, 567 ने बनाई टॉप 10 में जगह

15 और 16 मई को क्या रहेगा हाल?
मौसम विभाग ने कहा कि 15 और 16 मई को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है. लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों पर मौसम विभाग ने कहा कि मुख्यतः साफ, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. न्यूतनम तापमान 38 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश मे इस तारीख से होगी बारिश जाने अपने शहर का हाल

हालांकि रविवार को दिन में बरेली में दिन के तापमान में वृद्धि हुई. इसके बाद लखनऊ में भी तापमान बढ़ा. वहीं गोरखपुर में काफी गिरावट दर्ज की गई. राज्य में सबसे अधिक तापमान आगरा में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था.

यह भी पढ़ें: यूपी समेत कई राज्यों में बदल जाएगा मौसम! भीषण गर्मी के बीच आई बड़ी खुशखबरी

रात के तापमान का क्या है हाल?
रात के तापमान की बात करें तो अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली में काफी वृद्धि हुई और अन्य जगहों पर कोई बदलाव नहीं हुआ. कानपुर, लखनऊ, आगरा मण्डलों में सामान्य से ऊपर एवं बाकी सभी मंडलों में सामान्य तापमान रहा. राज्य में सबसे कम न्यूतनम तापमान गाजीपुर में दर्ज किया गया था.

source

Previous post Loksabha Chunav 2024: दांव पर दो केंद्रीय मंत्री और 2 विधायकों की किस्मत, जानें बिहार में चौथे चरण में कौन-कौन हैं VIP – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post PM Modi News: मोदी आएंगे तो मुसलमानों को खत्म कर देंगे? इस सवाल के जवाब में क्या बोले PM – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *