PM Modi Nomination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार, – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज मंगलवार (14 मई) को वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन से पहले अस्सी घाट पर पूजा-अर्चना करेंगे. उनके नामांकन में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले हैं. इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का भी नाम शामिल था. हालांकि अब खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मोदी के नामांकन में शामिल नहीं होंगे.
बताया जाता है कि सीएम नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं. ऐसे में आज के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. चुनाव प्रचार या जनसभा करने वो नहीं जाएंगे. हालांकि सीएम नीतीश कुमार आज सुशील कुमार मोदी के आवास पर जाएंगे. दिल्ली से सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर आने के बाद वो अंतिम दर्शन करेंगे. श्रद्धांजलि देंगे.
बता दें कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बीते सोमवार को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली. 72 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है. वह कैंसर से पीड़ित थे. नीतीश कुमार के साथ उन्होंने लंबे समय तक काम भी किया है. ऐसे में वो शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर जाएंगे.
पीएम मोदी के नामांकन में इन राज्यों के सीएम होंगे शामिल
पीएम मोदी के नामांकन में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं. बीजेपी नेताओं के मुताबिक नामांकन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा शामिल होंगे. बिहार के मुख्यमंत्री का भी नाम था लेकिन कई कारणों से आज वह वाराणसी नहीं जा सकेंगे.
यह भी पढ़ें- Sushil Kumar Modi Death: ‘समय आ गया है…’, सुशील कुमार मोदी की शादी में अटल बिहारी वाजपेयी ने क्या कहा था?

source

Previous post Narendra Modi Roadshow Live: हमार काशी-हमार मोदी से लेकर नमो-नमो… वाराणसी में मोदी के रोडशो में उमड़ा समर्थकों का हुजूम – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post नीतीश कुमार की तबीयत खराब, पीएम मोदी के नामांकन में नहीं होंगे शामिल, CM ने सुशील मोदी के परिजनों से की बात… – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *