नीतीश कुमार की तबीयत खराब, पीएम मोदी के नामांकन में नहीं होंगे शामिल, CM ने सुशील मोदी के परिजनों से की बात… – News18 हिंदी

Spread the love

इनपुट- रवि एस नारायण 
पटना. इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ्य  बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण आज उनके तमाम कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने आज उनकी स्वर्गीय पत्नी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया है.
वहीं नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में भी शामिल नहीं होंगे. दरअसल नीतीश कुमार पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने के वाराणसी जाने वाले थे. लेकिन, अब तबीयत ठीक नहीं होने कि वजह से नीतीश कुमार वाराणसी नहीं जाएंगे. हालांकि नीतीश कुमार बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पार्थिव शरीर के पटना पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन करने जाएंगे.
बता दें, आज सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ पटना में होगा. जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार के निर्देश पर दिल्ली से विशेष विमान से सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को पटना लाया जाएगा. वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशील मोदी की पत्नी से बात की और उन्हें सांत्वना दी. दरअसल नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी ने बिहार में काफी लंबे समय तक काम किया है. बिहार में एनडीए की सरकार के दौरान नीतीश कुमार सीएम और सुशील मोदी डिप्टी सीएम की ज़िम्मेदारी संभालते थे. सुशील कुमार मोदी नीतीश कुमार के करीबी मित्र भी माने जाते रहे हैं.
Sushil Kumar Modi Funeral Live: सुशील मोदी की पत्नी से सीएम नीतीश ने की बात, निधन पर जताया दुख
जानकारी के अनुसार सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दोपहर करीब 12 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेगा. इसके बाद पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट से उनके राजेंद्र नगर आवास पर ले जाया जाएगा. इसके बाद उनका पार्थिव शरीर आवास से संघ कार्यालय ले जाया जाएगा, वहीं इसके बाद पार्थिव शरीर बिहार विधानमंडल ले जाया जाएगा. फिर पार्थिव शरीर को बीजेपी कार्यालय लाया जाएगा. वहीं इसके बाद दीघा घाट पर शाम करीब 6 बजे राजकीय सम्मान के साथ सुशील मोदी का अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी.
Tags: Bihar News, Narendra modi, Nitish kumar, Sushil Modi

'ड्राइंग रूम डॉल नहीं, मैं एक पत्‍नी चाहता था…' जब बिखरे रिश्ते से टूट गए थे राजेश खन्ना, नहीं सोचा था 'वो' धोखा देगी
गर्मियों में सुबह खाली पेट चना खाते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, फायदे की जगह होगा नुकसान!
ऋषिकेश आएं तो इन रेस्तरां में जरूर टिकाएं पैर, लाजवाब व्यंजनों का स्वाद कर देगा उंगलियां चाटने पर मजबूर
मां बनने के लिए तड़पी एक्ट्रेस, डाक्टर्स ने छोड़ी उम्मीद, कहा- तुम प्रेग्नेंट नहीं हो सकतीं.., तभी हुआ चमत्कार
देश के सबसे बड़े ग्रह-नक्षत्र के जानकार को PM मोदी ने बनाया प्रस्तावक, राम मंदिर से भी है खास कनेक्शन
'शातिर विलेन' प्राण की तरह करियर नहीं बना सके उनके बेटे, 1 ने सिर्फ 14 साल किया फिल्मों में काम, अब हुए गुमनाम
धरती पर असल में मौजूद हैं ये 8 अजीब पक्षी, कोई कहता है फर्जी, तो कोई समझता है दूसरी दुनिया का…
कमाल का ट्विस्ट, गजब का सस्पेंस… आपकी सोच से 1 कदम आगे होगा हर एपिसोड, देखिए हैरान कर देने वाली 6 वेब सीरीज
वो 7 भारतीय फिल्में, जिन्होंने विदेशों में की 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई, 1 सुपरस्टार की 2 मूवी हैं शामिल

source

Previous post PM Modi Nomination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार, – ABP न्यूज़
Next post कांग्रेस को शहजादे की उम्र से भी कम सीट मिलेंगी, बंगाल में PM बोले- जब तक मोदी है, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *