कांग्रेस को शहजादे की उम्र से भी कम सीट मिलेंगी, बंगाल में PM बोले- जब तक मोदी है, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा – Jansatta

Spread the love

Lok Sabha Chunav 2024: बीजेपी लगातार दावा कर रही है कि लोकसभा चुनाव 2024 में वह और उसके साथी दल मिलकर चार सौ से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। बीजेपी का यह भी दावा है कि इस बार उन्हें पश्चिम बंगाल में उन्हें इस बार 2019 लोकसभा चुनाव से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार को पश्चिम बंगाल में थे। यहां उन्होंने बैरकपुर लोकसभा सीट औऱ हुगली लोकसभा सीट पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने बैरकपुर लोकसभा सीट पर हुई जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पश्चिम बंगाल में 2019 के मुकाबले इस लोकसभा चुनाव में बड़ी सफलता मिलेगी। वहीं हुगली की रैली में उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी को उसके ‘शहजादे’ की उम्र से भी कम सीट मिलेंगी।
बैरकपुर लोकसभा सीट पर हुई जनसभा में उन्होंने टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है। तृणमूल कांग्रेस सरकार लोगों को भगवान राम का नाम लेने और रामनवमी मनाने नहीं देती। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासन में हिंदू दोयम दर्जे के नागरिक बन गए हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक मोदी है, कोई अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का आरक्षण नहीं छीन सकता। जब तक मोदी है, धर्म के आधार पर कोई आरक्षण नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस संदेशखालि के दोषियों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के गुंडे संदेशखालि की महिला प्रदर्शनकारियों को धमका रहे हैं।
हुगली लोकसभा सीट पर हुई रैली में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को उसके ‘शहजादे’ की उम्र से भी कम सीट मिलेंगी। उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव के तीन चरणों में प्रदर्शन के आधार पर, मैं कह सकता हूं कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 400 सीट का आंकड़ा पार करेगा। मैं इस देश के लोगों के लिए ‘विकसित भारत’ चाहता हूं। तृणमूल कांग्रेस के भर्ती माफिया ने बंगाल के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।”
इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने आरामबाग लोकसभा क्षेत्र के परसुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अगर कोई मजाक में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करता है, तो भी उस व्यक्ति को नहीं बख्शा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस शासित बंगाल में राम मंदिर का नाम लेना तक अपराध हो गया है।

source

Previous post नीतीश कुमार की तबीयत खराब, पीएम मोदी के नामांकन में नहीं होंगे शामिल, CM ने सुशील मोदी के परिजनों से की बात… – News18 हिंदी
Next post PM Modi Roadshow Live: वाराणसी में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा-अर्चना – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *